कर्नाटक की राजनीति में तीन साल तक मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया ने रोटेशन पॉलिसी के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्ता के इस बड़े बदलाव के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह था कि 80 वर्षीय यह दिग्गज नेता आगे क्या करेंगे? क्या वे केंद्र की राजनीति में जाएंगे या कर्नाटक में ही बने रहेंगे?
सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने भविष्य की रणनीति को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।
कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को सम्मानजनक विदाई देते हुए उन्हें संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन सिद्धारमैया ने इस पीस ऑफर (शांति प्रस्ताव) को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वे विधायक के रूप में कर्नाटक की सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
अपने इस्तीफे के बाद भावुक होते हुए सिद्धारमैया ने अपनी बेदाग छवि का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में न तो कभी धन-दौलत का पीछा किया और न ही संपत्तियां बनाईं। मेरा जीवन जनता के सामने एक खुली किताब की तरह है। उन्होंने कहा कि एक साधारण गांव से निकलकर दो बार मुख्यमंत्री बनना उनके लिए बड़ी बात रही है।
सिद्धारमैया का हटना केवल रोटेशन फॉर्मूले का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक दबाव भी एक बड़ा कारण है। मई 2023 में राहुल गांधी ने ढाई-ढाई साल के रोटेशन का वादा किया था। वहीं, हाल के दिनों में वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों ने सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया था। पार्टी को डर था कि मंत्रियों के प्रति एंटी-इंकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) को समय रहते नहीं रोका गया, तो भविष्य में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने से पहले सिद्धारमैया का रुख काफी सख्त था। 26 मई को दिल्ली में आलाकमान के साथ हुई 6 घंटे की मैराथन बैठक में उन्होंने शुरुआती दौर में पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि उनके साथ 50 से 60 विधायकों का समर्थन है और वे डीके शिवकुमार के नेतृत्व में काम करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, बाद में पार्टी नेतृत्व की समझाइश और लंबी चर्चा के बाद वे पीछे हटने को तैयार हुए।
सिद्धारमैया के हटने के बाद कनकपुरा के विधायक और संकटमोचक डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना अब तय हो चुका है। अब पार्टी नए समीकरणों पर काम कर रही है:
VIDEO | Bengaluru, Karnataka: “The Congress top brass offered me a Rajya Sabha seat, but I politely declined as I have no interest in national politics. I will remain in state politics, as I still have two years left to serve as an MLA,” says Congress leader Siddaramaiah after… pic.twitter.com/joPja75Vk1
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
IPL के बाद अब मुंबई टी20 लीग में जलवा बिखेरेंगे सूर्यकुमार यादव, इस टीम का थामा हाथ
लखनऊ में दहलाने वाली वारदात: प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई खौफनाक हत्या
CBSE का बड़ा कदम: रिजल्ट संबंधी गड़बड़ियों के बीच छात्रों के लिए 24x7 हेल्पलाइन शुरू
उन्होंने मेरा बार-बार अपमान किया , TMC में बगावत: सांसद काकोली घोष ने ममता के करीबी पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क बना अत्याचार का अड्डा : गार्डों की बेरहमी का वीडियो वायरल
शाम को आकर एक-एक चीज बताइए : नीतीश कुमार का विजय चौधरी को हुक्म , सियासी गलियारों में मची हलचल
कर्नाटक की सत्ता में बड़ा बदलाव: सीएम सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री
IPL में नया सूर्य उदय: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने दुनिया को किया हैरान
बारिश ने बढ़ाई धड़कनें: रद्द हुआ क्वालीफायर 2 तो फाइनल में कौन मारेगा बाजी?
ट्रेन में समोसे पर पैर रखकर बैठा वेंडर: स्वच्छता पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल