राजस्थान में मिली बड़ी कामयाबी अंडमान सागर की सफलता के बाद अब भारत को रेगिस्तान से बड़ी खुशखबरी मिली है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित दांडेवाला फील्ड में प्राकृतिक गैस का एक नया और समृद्ध भंडार खोज निकाला है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा की है।
क्या है इस खोज की खासियत? दांडेवाला फील्ड में पहली बार कम गहराई वाले ‘सानू फॉर्मेशन’ (Sanu Formation) में गैस का फ्लो मिला है। ड्रिलिंग के दौरान 950 मीटर की गहराई पर यह भंडार मिला, जहां से 25,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन (SCMD) गैस का उत्पादन हो रहा है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस क्षेत्र में करीब 75 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (MMSCM) गैस रिजर्व मौजूद हो सकता है।
होर्मुज की टेंशन होगी कम भारत अपनी कुल गैस जरूरत का लगभग 50 फीसदी हिस्सा आयात करता है। ईरान-इजराइल संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव के कारण भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति की राह कठिन हो गई थी। अरब देशों पर निर्भरता भारत के लिए एक बड़ा जोखिम बनी हुई थी, लेकिन अब घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी से भारत इस निर्भरता को कम करने में सफल होगा।
अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट यह खोज भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। अधिक घरेलू गैस का उत्पादन होने से न केवल भारत का आयात बिल कम होगा, बल्कि विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) पर पड़ने वाला दबाव भी घटेगा। देश की लॉन्ग-टर्म एनर्जी सिक्योरिटी के लिए राजस्थान और अंडमान में हुई ये खोजें बेहद सकारात्मक संकेत हैं।
ऊर्जा सुरक्षा पर मोदी सरकार का फोकस पिछले साल अंडमान के श्री विजयपुरम में समुद्र तट से 295 मीटर की गहराई में मिली गैस के बाद राजस्थान की यह सफलता दिखाती है कि भारत अब अपने उन क्षेत्रों को खंगाल रहा है जो पहले उपेक्षित थे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए इसे ऊर्जा क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत बताया है।
*India’s quest to strengthen domestic production of energy scripts a new chapter in Rajasthan.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 23, 2026
The Energy Maharatna @OilIndiaLimited has successfully unlocked a new gas-bearing pay zone in the Dandewala Field. The flow of natural gas for the first time from the shallower Sanu… pic.twitter.com/1tGfE35QAO
मैदान पर थमीं सांसें: कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का दिल का दौरा पड़ने से निधन
हीटवेव अलर्ट 2026: उत्तर से दक्षिण तक आग उगलता भारत, 30 शहरों का पारा पहुंचा 47°C के पार
गांधी के नाम पर अटके सम्राट चौधरी, राजद ने AI एक्सपर्ट शब्द से कसा तंज
मैं सलमान खान का बाप हूं... , सालों बाद छलका दिग्गज अभिनेता का दर्द
कल तक कहा- पैनिक मत होइए, आज दे रहे ज्ञान : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर RJD का तीखा प्रहार
लाइव इंटरव्यू में गाली देकर फंसे ऋषभ पंत, सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टर्स की क्लास लगाई
बकरा व्यापारियों पर कार्रवाई: बीजेपी नेता का अपनी ही सरकार से तीखा सवाल, पूछा- बकरों की गाड़ियों को क्यों रोका जा रहा?
इंडिया आउट चिल्लाने वालों को भारत ने पिलाया पानी, शशि थरूर ने अमेरिका में ऐसे धोया संदेह
ऐसी महिला की तलाश है ... एक पत्र जिसने राजकुमारी को ताउम्र कुंवारा रखा और एम्स जैसा तोहफा दिया
मैं रहूं या न रहूं, चिंता मत करना... : प्रेमानंद महाराज का भावुक वीडियो वायरल