पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग ने राजनीति गरमा दी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सवाल किया है कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का कोड़ा क्यों बरसाया जा रहा है।
12 दिनों में चौथी बार बढ़ौतरी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि पिछले 12 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी बड़ी वृद्धि है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, थोड़ा-थोड़ा 2 या 4 रुपये प्रति लीटर क्यों मार रहे हो भाई? एक ही बार में सारा बोझ लाद दो, जनता तो वैसे भी लाचार है।
चुनाव तक कहां था वैश्विक संकट? RJD नेता ने प्रधानमंत्री के हालिया बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कल तक सरकार कह रही थी कि पैनिक मत होइए, देश में पर्याप्त भंडारण है , लेकिन आज अचानक वैश्विक संकट का राग अलापा जा रहा है।
उन्होंने पूछा कि क्या यह वैश्विक संकट आज ही पैदा हुआ है? पिछले साढ़े तीन महीने से जब पांच राज्यों में चुनाव चल रहे थे, तब बीजेपी रैलियों और प्रचार में मस्त थी। उस समय सैकड़ों चार्टर्ड प्लेन और हजारों गाड़ियां दौड़ रही थीं, तब यह संकट क्यों नजर नहीं आया?
देश को कर्ज में डुबोने का आरोप शक्ति यादव ने सरकार की आर्थिक नीतियों को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश को कर्ज में डुबो दिया है। भारत अब सबसे अधिक कर्ज लेने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। आरबीआई से लगातार कर्ज लिया जा रहा है, लेकिन किसी को नहीं पता कि जीएसटी और अन्य टैक्सों का पैसा आखिर कहां खर्च हो रहा है।
आरजेडी की सीधी चुनौती प्रवक्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि जब सरकार ने खुद माना था कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, तो फिर कीमतों में यह अकारण बढ़ोतरी क्यों की जा रही है? उन्होंने नारा बुलंद करते हुए कहा, बहुत हुआ महंगाई की मार, अब नहीं चाहिए देश में भाजपा सरकार!
इस बयान ने साफ कर दिया है कि विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है, जबकि आम जनता ईंधन की बढ़ती कीमतों से पहले ही त्रस्त है।
12 दिनों के अंदर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी वृद्धि है! इतनी भयानक महंगाई की मार सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही दे सकती है।
— Shakti Singh Yadav (@sshaktisinghydv) May 25, 2026
अरे, थोड़ा-थोड़ा ₹2 या ₹4 प्रति लीटर क्यों मार रहे हो भाई? एक ही बार में सारा बोझ लाद दो, जनता तो वैसे भी लाचार है। चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल पर… pic.twitter.com/2Zj0RmafnK
NEET UG 2026: परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी
ट्विशा शर्मा डेथ केस: रिटायर्ड जज सास पर गिर सकती है गाज? 27 मई को हाईकोर्ट तय करेगा बेल का भविष्य
भीषण गर्मी और जंग के साये में हज का आगाज: 15 लाख जायरीन मक्का में पहुंचे
अमेरिका में भी मूर्ख हैं... भारत पर सवाल सुन असहज हुए मार्को रूबियो, ट्रंप पर साधा निशाना?
इंडिया आउट चिल्लाने वालों को भारत ने पिलाया पानी, शशि थरूर ने अमेरिका में ऐसे धोया संदेह
गुलमर्ग गोंडोला हादसा: 300 पर्यटकों की सांसें अटकीं, हवा में झूलती केबल कारों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महंगाई का जोरदार झटका: मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अब क्या है आपके शहर का रेट
फाल्टा में मिली करारी हार के बाद ममता का फूटा गुस्सा: EVM से लेकर गुंडा राज तक लगाए गंभीर आरोप
खाकी की बेबसी: अपराधियों के घर रेड करने गई पुलिस को कतार में लगकर देनी पड़ी अपनी तलाशी
विकेट का जश्न पड़ा महंगा, नो-बॉल मिलते ही जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को ऐसे लिया आड़े हाथों