आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा के बीच हुई नोकझोंक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
शार्दुल का जश्न और जडेजा का अंदाज राजस्थान रॉयल्स की पारी के 20वें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ने जडेजा को आउट कर दिया। विकेट मिलते ही शार्दुल काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे और जडेजा को चिढ़ाने लगे। लेकिन, खुशी का यह पल कुछ ही सेकंड का था।
नो-बॉल ने बदला पासा तभी अंपायर द्वारा नो-बॉल का सायरन बज गया। शार्दुल ने ओवर-स्टेपिंग की थी, जिसकी वजह से जडेजा सुरक्षित बच गए। फिर क्या था, जडेजा ने तुरंत बाजी पलट दी। विकेट मिलने पर नाच रहे शार्दुल को जडेजा ने पलटकर उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया।
फ्री-हिट का भरपूर फायदा जीवनदान मिलने के बाद जडेजा पूरी तरह लय में दिखे। उन्होंने अगली फ्री-हिट गेंद और उसके बाद की बॉल पर शानदार चौके जड़े। चौका मारने के बाद जडेजा ने फिर से शार्दुल की तरफ देखकर उन्हें चिढ़ाया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस जडेजा के इस सर वाले अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
मैच का परिणाम मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार यादव ने संघर्षपूर्ण 60 रन बनाए, लेकिन टीम जीत नहीं सकी।
दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शार्दुल ठाकुर इस मैच में महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने बल्ले से 11 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया और गेंदबाजी में 2 ओवर में 24 रन खर्च किए।
They call him Sir Jadeja for a reason! ⚔️
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 24, 2026
Banter at it s finest as #RavindraJadeja gives it back to #ShardulThakur after surviving thanks to a no-ball. 😅#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #MIvRR | LIVE NOW 👉 https://t.co/uaJNPFVnTi pic.twitter.com/dULQvAdd4e
IPL 2026: दिल्ली का धमाकेदार अंत, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को 40 रनों से दी मात
मैदान पर थमी सांसे: 39 साल की उम्र में पूर्व रणजी विजेता क्रिकेटर का निधन
इंडिया आउट चिल्लाने वालों को भारत ने पिलाया पानी, शशि थरूर ने अमेरिका में ऐसे धोया संदेह
IPL 2026: जिस दान वाले पॉइंट का उड़ाया था मजाक, उसी ने पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ दिया
मैं मोदी का सबसे बड़ा फैन हूं : डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक फोन लगाकर भारत के प्रति जताया प्रेम
बकरीद से पहले भीषण गर्मी का सितम, बीमार पड़ रहे बकरे; मालिकों की बढ़ी चिंता
मानसून पर बड़ी राहत की खबर: भीषण गर्मी के बीच IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट
गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक: 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर रचा इतिहास
अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस का छापा: आखिर वो LED स्क्रीन क्यों ले गई टीम?
IPL 2026: पंजाब किंग्स के इन 3 स्टार खिलाड़ियों को क्यों चप्पल मारना चाहते हैं युवराज सिंह?