आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना एक बार फिर टूट गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अंत में टीम सिर्फ एक पॉइंट की कमी से टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
श्रेयस अय्यर की बहन का वो वायरल मजाक टूर्नामेंट की शुरुआत में पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला था। उस दौरान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था।
वीडियो में श्रेष्ठा और पंजाब के अन्य सपोर्टर्स डांस करते हुए KKR को मिले उस 1 पॉइंट को दान बताकर उनका मजाक उड़ा रहे थे। तब KKR शुरुआती मैच हारने के कारण अंक तालिका में सबसे नीचे थी। हालांकि, आलोचना के बाद श्रेष्ठा ने यह वीडियो डिलीट कर दिया था।
कैसे भारी पड़ गया वो एक पॉइंट? अब जब टूर्नामेंट के अंतिम पड़ाव पर पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई, तो नेटिजन्स को वही वीडियो याद आ गया। पंजाब का सफर सिर्फ 1 पॉइंट के अंतर से खत्म हुआ। राजस्थान रॉयल्स के 16 पॉइंट थे, जबकि पंजाब 15 पॉइंट पर ही सिमट गई।
अगर पंजाब के उस रद्द हुए मैच का नतीजा उनके पक्ष में आता और उन्हें 2 पॉइंट मिल जाते, तो उनके कुल 16 पॉइंट हो जाते। ऐसी स्थिति में नेट रनरेट के आधार पर फैसला होता, जहां पंजाब (0.309) का पलड़ा राजस्थान (0.189) से काफी भारी था।
उल्टा पड़ गया दांव किस्मत का खेल देखिए, जिस पॉइंट को लेकर पंजाब के खेमे में कभी जश्न मनाया गया था और प्रतिद्वंद्वी टीम का उपहास उड़ाया गया था, वही पॉइंट सीजन के अंत में पंजाब के लिए अभिशाप बन गया। पंजाब की इस चूक ने फैन्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्रिकेट में किसी भी पॉइंट को हल्के में लेना कितना महंगा पड़ सकता है।
*If only Punjab didn t lose that 1 point.... They re ahead in NRR as well. pic.twitter.com/aDSpTLmRSI
— arfan (@Im__Arfan) May 24, 2026
NEET री-एग्जाम: अरविंद केजरीवाल की देश के मुख्यमंत्रियों से अपील, छात्रों को मिलेगी फ्री बस सेवा
लॉस एंजिल्स में भारतीय नागरिक गिरफ्तार: चोरी और तोड़फोड़ के आरोपों में घिरे परमिंदरपाल सिंह पर कार्रवाई
सीबीएसई का बड़ा फैसला: 12वीं की स्कैन कॉपियों के लिए कटी गलत फीस होगी रिफंड
IPL 2026: प्लेऑफ की जंग हुई शुरू! ये 4 टीमें बनीं खिताबी दौड़ की असली हकदार
भोपाल को बताया बिहार और बुमराह को फुटबॉलर : राम चरण की एक ही इवेंट में दो बड़ी गलतियां, लोग बोले- ये कैसा GK है?
IPL 2026: मस्ट-विन मैच में फिसले वैभव सूर्यवंशी, 600 रनों का सपना अधूरा
क्वेटा में दहला पाकिस्तान: मिलिट्री ट्रेन पर फिदायीन हमले में 30 की मौत, खूंखार कमांडर बिलाल शाहवानी बना काल
ट्रंप का बड़ा ऐलान: मैं मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत हम पर आंख मूंदकर भरोसा करे
बलूचिस्तान का रक्तपात : जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमले में 30 की मौत, दहला क्वेटा
UPSC प्रीलिम्स 2026: 933 पदों की जंग, मैदान में 8 लाख से ज्यादा धुरंधर