बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार विवाद का कारण उनका एक बयान है, जिसमें वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लेने में लड़खड़ा गए। राजद ने इस मौके को भुनाते हुए उन पर तीखा हमला बोला है।
क्या है पूरा मामला? पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी महात्मा गांधी के योगदान पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, गांधी जी को भी अगर बापू बनने का मौका दिया तो वो इसी बिहार के चंपारण की धरती ने देने का काम किया। इसी भाषण के दौरान उनके मुंह से महात्मा गांधी का पूरा नाम सही ढंग से नहीं निकल पाया, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया।
राजद का AI एक्सपर्ट वाला वार राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर वीडियो शेयर करते हुए सम्राट चौधरी को घेरा है। राजद ने लिखा, मोहनचंद करमगान गांधी? बापू बनने का मौका दिया या महात्मा बनने का मौका दिया? अरे AI एक्सपर्ट मुख्यमंत्री आखिर कहना क्या चाहते हो? राजद ने उनके नाम उच्चारण पर सवाल उठाते हुए उन्हें AI एक्सपर्ट तक कह दिया।
सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का रिएक्शन राजद के इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने सम्राट चौधरी की गलती को पकड़ा, तो वहीं अन्य यूजर्स ने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। एक यूजर ने लिखा, नौवीं फेल और सातवीं फेल पर कटाक्ष करने वाले ये लोग, भाई तुम दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हो।
व्यवसायिक समागम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विवादों के बीच, सम्राट चौधरी बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम व्यवसायिक समागम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास और समृद्धि पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स 100 वर्षों से राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में भी काम करें। सम्राट ने 1926 की स्थापना को याद करते हुए लोकतंत्र और बिहार की प्रगति पर अपने विचार रखे।
*मोहनचंद करमगान गांधी??
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 24, 2026
बापू बनने का मौका दिया या महात्मा बनने का मौका दिया?
अरे AI expert मुख्यमंत्री आखिर कहना क्या चाहते हो?? pic.twitter.com/bXG2JFYWuR
अनु मीणा केस: CCTV फुटेज में कैद पति की हैवानियत और 10 साल के बेटे की गवाही ने खोली PWD इंजीनियर की पोल
कान फिल्म फेस्टिवल: ऐश्वर्या के स्टारडम को गर्व से निहारती दिखीं आराध्या, वीडियो हुआ वायरल
सीयूईटी यूजी 2026: बकरीद के चलते 28 मई की परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख
ससुराल में क्या होगा तेरा? : बेटी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी जंग
गंगा दशहरा 2026: हर की पौड़ी पर आस्था का सैलाब, कड़ाके की भीड़ के बीच गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे
आगरा में दर्दनाक हादसा: जिप लाइन का हुक टूटा, माता-पिता के सामने 45 फीट नीचे गिरे किशोर की मौत
ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान के साथ होगी सख्त डील, ओबामा के समझौते को बताया गलत
रणजी ट्रॉफी विजेता तेज गेंदबाज का दुखद निधन, मैदान पर खेल के दौरान थम गईं सांसें
भारत-अमेरिका की नई रणनीतिक दोस्ती: डोभाल-रुबियो की मुलाकात में किन मुद्दों पर बनी सहमति?
IPL 2026: पंजाब किंग्स के इन 3 स्टार खिलाड़ियों को क्यों चप्पल मारना चाहते हैं युवराज सिंह?