गुरुग्राम शुक्रवार रात भीषण बिजली संकट की चपेट में आ गया। सेक्टर-72 स्थित 220 KVA के मुख्य बिजली घर में जबरदस्त धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस एक घटना ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी और हजारों लोगों को अंधेरे में धकेल दिया।
एक साथ ठप हुए 7 पावर हाउस ट्रांसफार्मर खराब होने का असर तुरंत दिखा। सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति के 66 KVA बिजली घर एक झटके में बंद हो गए। इसके परिणामस्वरूप सेक्टर-38 से 57, सेक्टर-18 और सेक्टर-15 के दोनों हिस्सों में घंटों बिजली गुल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बत्ती गुल होने से लोगों की रातें दुश्वार हो गईं।
रैपिड मेट्रो का सफर बना मुसीबत बिजली संकट का सबसे भयावह नजारा रैपिड मेट्रो ट्रैक पर दिखा। अचानक सप्लाई बंद होने से चलती मेट्रो बीच रास्ते में ही रुक गई। यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्हें मजबूरन अंधेरे में ट्रैक पर पैदल चलकर अगले स्टेशन तक जाना पड़ा। मेट्रो सेवा करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक पूरी तरह ठप रही।
लोड का दबाव और बदहाल व्यवस्था बिजली विभाग (DHBVN) के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक दबाव बन गया, जो आखिरकार विस्फोट का कारण बना। बिजली बहाल करने में 8 से 10 घंटे का लंबा समय लगने की सूचना है, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया है।
एक ही दिन में दूसरा बड़ा फॉल्ट शहर के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खराब रहा। एक तरफ मुख्य ट्रांसफार्मर फुंका, तो दूसरी तरफ द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-99 से 102 के बीच अंडरग्राउंड केबल जल गई। इस वजह से करीब 4500 परिवार पूरे 10 घंटे तक बिजली के बिना गर्मी में झुलसते रहे। हरियाणा में जारी लू के अलर्ट के बीच शहर का बुनियादी ढांचा चरमराता दिख रहा है।
Haryana | A power outage occurred in Gurugram after a fire broke out in the main transformer at the 220 KVA power station in Sector-72, causing electricity disruption in multiple areas of the city: Sandeep Chugh, Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam (DHBVN) PRO Gurugram
— ANI (@ANI) May 22, 2026
(Pic… pic.twitter.com/GUgMvZpFW9
पहले पकड़ा सीजन का सबसे भयंकर कैच, फिर किया ऐसा इशारा कि मच गया बवाल, शुभमन गिल का गजब सेलिब्रेशन
NH-44 का तीसरा नेत्र : पठानकोट से पाकिस्तान तक लाइव जासूसी का काला सच
भारतीय युवाओं को कॉकरोच बताने का खेल: क्या यह जेन-जी क्रांति या विदेशी एजेंडा?
भारत का घातक वायु अस्त्र-1 : 100 किमी दूर दुश्मन का काम तमाम, US-चीन के ड्रोन्स को कड़ी टक्कर
3D प्लेयर का क्रिकेट को अलविदा: विजय शंकर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
IPL के बीच भारतीय क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, ऑलराउंडर विजय शंकर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
सिंधु जल समझौते पर भारत की न , पाकिस्तान में मचा पानी का हाहाकार
बेटे की शादी या ईरान का युद्ध: डोनाल्ड ट्रंप के लिए बढ़ा धर्मसंकट
रोनाल्डो की आंखों में आंसू: अल-नासर के साथ खिताबी जीत के बाद भावुक हुए दिग्गज, जॉर्जिना भी हुईं इमोशनल
अब बंगाल बॉर्डर पर लगेगी घुसपैठियों के लिए अभेद दीवार : क्या है शुभेंदु सरकार का नया प्लान?