अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल का एक कैच मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शिवम दुबे का विकेट गिरते ही चेन्नई की प्लेऑफ की रही-सही उम्मीदें भी मलबे में तब्दील हो गईं।
खामोश करने वाला इशारा शिवम दुबे का विकेट लेने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने मैदान पर चेन्नई के फैंस की तरफ देखते हुए अपने होठों पर उंगली रखकर उन्हें खामोश रहने का इशारा किया। गिल का यह आक्रामक अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
गुजरात का विशाल स्कोर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन गिल (64 रन) और साई सुदर्शन (84 रन) की सलामी जोड़ी ने रिकॉर्ड 100 रनों की साझेदारी की। अंत में टीम को 229 रन तक पहुंचाने में जोस बटलर की मात्र 27 गेंदों में नाबाद 57 रनों की विस्फोटक पारी ने बड़ी भूमिका निभाई।
फ्लॉप रही चेन्नई की शुरुआत 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही। पावरप्ले के अंदर ही टीम महज 29 रनों पर अपने 3 बड़े विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि, क्रीज पर आते ही शिवम दुबे ने गुजरात के गेंदबाजों पर जवाबी हमला बोला और सिर्फ 16 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच में रोमांच वापस ला दिया।
नाममुमकिन कैच और मैच का अंत मैच का रुख तब बदला जब राशिद खान की गेंद पर दुबे ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद हवा में काफी ऊंचाई पर थी और कवर पर खड़े शुभमन गिल ने लंबी दौड़ लगाई। गिल ने अंतिम सेकंड में एक हैरतअंगेज डाइव लगाकर नामुमकिन सा दिखने वाला कैच लपक लिया। इस विकेट के बाद चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 14 ओवर में महज 140 रनों पर ढेर हो गई। गुजरात ने यह मुकाबला 89 रनों से जीतकर एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।
WE ARE OUT OF WORDS! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
Shubman Gill with Catch of the Season contender 🫡
Updates ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK | @ShubmanGill pic.twitter.com/iuwx06Ln6B
22 साल का सूखा खत्म: ईस्ट बंगाल ने पहली बार जीता ISL का खिताब, रचा इतिहास
दुश्मन ना करे छोटा ड्रोन समझने की गलती, 100 KM दूर दुश्मन का काल बना भारत का वायु अस्त्र
लखीसराय: चापाकल लगवाने पर रंगदारी की मांग, पूर्व मुखिया पति की दबंगई का वीडियो वायरल
भोजशाला में 721 साल बाद महाआरती: शुक्रवार को पहली बार नहीं हुई नमाज, शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा
जलसंकट: वलसाड में पानी की एक बूंद के लिए 45 फीट गहरे कुएं में उतर रहे ग्रामीण
प्रचंड गर्मी में ई-रिक्शा बना चलता-फिरता AC , देसी जुगाड़ देख दंग रह गए लोग
शुभमन गिल का सुपरमैन अवतार: हवा में उड़कर पलटा मैच, चेन्नई का सफर हुआ खत्म
एवरेस्ट पर वंदे मातरम् : बीएसएफ की महिला जांबाजों ने रचा इतिहास
त्विषा शर्मा केस: CBI जांच पर CM मोहन यादव का जताया आभार, लेकिन परिवार के दिल में है एक गहरी टीस
टीम में सिलेक्शन की खुशी या सदमा? नाम सुनते ही फर्श पर गिरे गोलकीपर, घरवाले मनाते रहे जश्न