अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी है। इस हार के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स का टूर्नामेंट से बाहर होना निश्चित हो गया है, जबकि गुजरात टाइटंस ने अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
गिल की जादुई फील्डिंग से पलटा खेल मैच का सबसे रोमांचक पल वह था जब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हवा में गोता लगाकर शिवम दुबे का अविश्वसनीय कैच पकड़ा। दुबे उस समय खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे और महज 16 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौके जड़ चुके थे। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए डाइव लगाई और गेंद को सुरक्षित हाथों में थामकर मैच का रुख पूरी तरह गुजरात की ओर मोड़ दिया।
डायरेक्ट हिट से बिखेरे स्टंप्स सिर्फ कैच ही नहीं, गिल ने अपनी फील्डिंग का मुजायरा पेश करते हुए एक शानदार रन आउट भी किया। उन्होंने कार्तिक शर्मा को सीधे थ्रो (डायरेक्ट हिट) से पवेलियन भेजा। एक ही मैच में कैच और रन आउट के साथ गिल ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में गिना जाता है।
बल्लेबाजी में भी दिखा दबदबा मैच में गुजरात की जीत की नींव ओपनिंग जोड़ी ने ही रख दी थी। शुभमन गिल (64) और साई सुदर्शन (84) ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। इसके बाद जॉस बटलर ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों में 57 रन कूट दिए, जिससे गुजरात का स्कोर 229 रनों तक पहुंच गया।
चेन्नई का लचर प्रदर्शन विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम दबाव में बिखर गई और महज 140 रनों पर ढेर हो गई। गुजरात के गेंदबाजों का जलवा भी सिर चढ़कर बोला। मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा और राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जिससे चेन्नई के लिए वापसी के सभी रास्ते बंद हो गए।
WE ARE OUT OF WORDS! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
Shubman Gill with Catch of the Season contender 🫡
Updates ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK | @ShubmanGill pic.twitter.com/iuwx06Ln6B
ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, आरोपी पति की बढ़ीं मुश्किलें
मसूरी की जगह लाहौर में ट्रेनिंग ले रहे बांग्लादेशी अफसर: भारत के लिए बढ़ती चिंता और बदलती कूटनीति
अब साइप्रस में भी चलेगा भारतीय UPI, पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस की मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी पर मुहर
देवरिया में गरजे योगी: मिट्टी में मिल गए माफिया, विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य
क्या धोनी अगले आईपीएल में फिर मचाएंगे धमाल? ऋतुराज गायकवाड़ के जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
पीएम मोदी के ऊर्जा बचत आह्वान के समर्थन में उतरे कमल हासन, दिया राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश
एवरेस्ट पर वंदे मातरम् : बीएसएफ की महिला जांबाजों ने रचा इतिहास
SRH vs RCB: टॉप-2 की जंग में हैदराबाद और बेंगलुरु की भिड़ंत, क्या प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी ऑरेंज आर्मी?
दिल्ली में बकरीद पर सख्त गाइडलाइंस: सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की मनाही, उल्लंघन पर होगी FIR
# मौत से ठीक पहले का खुशमिजाज वीडियो वायरल: क्या ट्विशा शर्मा मामले में सास के दावों की हवा निकल गई?