आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार, 22 मई को टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर विजय शंकर ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया।
विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने 25 साल के लंबे सफर को विराम दिया। उन्होंने लिखा, क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और आज 25 साल बाद मैं आभारी हूं कि मुझे हर स्तर पर और सबसे बड़े मंच पर खेलने का मौका मिला।
नए अवसरों की तलाश में छोड़ा मैदान अपने संन्यास के फैसले पर स्पष्टीकरण देते हुए शंकर ने कहा कि वे अब अपने करियर में नए अवसरों को तलाशना चाहते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से पूरी तरह दूरी बनाने का फैसला किया है ताकि वे जीवन के अगले पड़ाव पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
आईपीएल में नहीं मिली जगह विजय शंकर के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह आईपीएल 2026 में खरीदारों का न मिलना भी माना जा रहा है। पिछले साल यानी 2025 के सीजन में वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। 2014 में चेन्नई के साथ ही उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।
टीम इंडिया के लिए अनमोल यादें विजय शंकर ने भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे में उन्होंने 223 रन बनाने के साथ 4 विकेट झटके, वहीं टी20 में 101 रन बनाए और 5 विकेट अपने नाम किए।
अपने करियर की सबसे खास यादों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, नागपुर में टीम इंडिया के 500वें वनडे में आखिरी ओवर डालना और 2019 वर्ल्ड कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेना, ये ऐसे पल हैं जिन्हें मैं ताउम्र संजोकर रखूंगा।
बीसीसीआई और पूर्व टीमों का जताया आभार विजय शंकर ने अपने सफर में सहयोग देने के लिए बीसीसीआई, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और अपनी पूर्व आईपीएल टीमों—गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का विशेष शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इन टीमों के साथ बिताया गया समय उनके लिए ढेरों सीख और अनगिनत यादों का खजाना है।
— Vijay Shankar (@vijayshankar260) May 22, 2026*
कांस फिल्म फेस्टिवल में खूनी बवाल: मिस वेनेजुएला पर स्टाइलिस्ट का जानलेवा हमला, होटल के कमरे में मची चीख-पुकार
मौत का खेल: बंद कमरे में आमने-सामने आए कोबरा और नेवला, 17 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई धड़कनें
बस से उतरते ही बाढ़ के तेज बहाव में समा गई महिला; न्यूयॉर्क का दहला देने वाला VIDEO वायरल
क्या न्याय मांगना गुनाह है? अनशन पर बैठे विधायक संजीव झा की गिरफ्तारी से दिल्ली की सियासत गरमाई
3D प्लेयर का क्रिकेट को अलविदा: विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास
क्या धोनी अगले आईपीएल में फिर मचाएंगे धमाल? ऋतुराज गायकवाड़ के जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
CBSE पोर्टल का डिजिटल संकट : 8000 रुपये प्रति सब्जेक्ट मांग रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स परेशान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: पिछले 3 सालों के टॉप स्कोरर बाहर, युवाओं पर दांव
ईरान: एक अनाथ बच्चे की तस्वीर ने मचाया बवाल, सरकारी मीडिया के संपादक तलब
आ गया दुश्मनों का काल: 100 किमी दूर बैठे टारगेट को राख करेगा स्वदेशी वायु अस्त्र-1