अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कल यानी 23 मई से बैंक की शाखाओं में लगातार 6 दिनों तक कामकाज ठप रहने वाला है।
क्यों बंद रहेंगे बैंक? बैंकों के लगातार बंद रहने के पीछे मुख्य कारण कर्मचारी यूनियन की हड़ताल और छुट्टियों का सिलसिला है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के साथ-साथ वीकेंड और त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।
6 दिनों की छुट्टियों की पूरी सूची:
क्या-क्या सेवाएं प्रभावित होंगी? बैंक की शाखाएं बंद होने के कारण इन 6 दिनों तक आप बैंक जाकर पैसे जमा करने या निकालने का काम नहीं कर पाएंगे। चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेशन, नया खाता खुलवाना, एफडी (FD) बनवाना या लोन संबंधी कोई भी कार्य बैंक ब्रांच में नहीं हो पाएगा।
क्या-क्या सेवाएं जारी रहेंगी? बैंक ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी:
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्हें बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो उसे आज ही निपटा लें।
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 22, 2026*
बंगाल में रहना है तो कानून मानना होगा : अग्निमित्रा पॉल का हुमायूं कबीर को दो-टूक जवाब
प्रचंड गर्मी में ई-रिक्शा बना चलता-फिरता AC , देसी जुगाड़ देख दंग रह गए लोग
बकरीद से पहले दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी: प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर होगा आपराधिक केस
टीम में सिलेक्शन की खुशी या सदमा? नाम सुनते ही फर्श पर गिरे गोलकीपर, घरवाले मनाते रहे जश्न
CBSE रिवैल्यूएशन पोर्टल का अजीबोगरीब ग्लिच: कहीं 8 हजार तो कहीं मांगे जा रहे 2.77 लाख रुपये
मिथिला के लिए बड़ी खुशखबरी: दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग, रक्षा मंत्री से मिली हरी झंडी
ट्विशा शर्मा केस: मौत का रहस्य और गहराया, 7 अनसुलझे सवाल जो पुलिस पर उठा रहे उंगलियां
यह कानून गुलामों के बच्चों के लिए था, चीनी अरबपतियों के लिए नहीं : जन्मजात नागरिकता पर गरजे डोनाल्ड ट्रंप
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत को खतरा, गुजरात के स्टार पेसर ने दी बड़ी चुनौती
4 साल तक पास्टर रहा, अब मूल धर्म ही अंतिम सत्य : कवर्धा में 200 आदिवासियों की घर वापसी