केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की रिवैल्यूएशन प्रक्रिया इन दिनों बड़े संकट से जूझ रही है। वेबसाइट क्रैश और पेमेंट फेल होने की शिकायतों के बाद, अब फीस की राशि में भारी उतार-चढ़ाव ने छात्रों और अभिभावकों के होश उड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर फीस की मांग 8,000 रुपये से लेकर 2.77 लाख रुपये तक दिखाई दे रही है।
पोर्टल हैक होने का शक या तकनीकी चूक? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने दावा किया कि सीबीएसई की साइट संभवतः हैक हो चुकी है। वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, फीस की रकम कुछ ही सेकंड में बदल रही है—कभी 1 रुपया, तो अगले ही पल यह बढ़कर 69,000 और फिर 2 लाख रुपये के पार पहुंच रही है। छात्रों का कहना है कि सीबीएसई का सिस्टम मजाक बनकर रह गया है।
तीन दिनों से जारी है छात्रों की परेशानी सिर्फ फीस ही नहीं, बल्कि पोर्टल की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पिछले तीन दिनों से छात्र लॉगिन की समस्या, पेमेंट पेज के अटकने और बिना कन्फर्मेशन के बैंक खाते से पैसे कटने की शिकायत कर रहे हैं। वेबसाइट खोलने पर बार-बार Service Unavailable का एरर मेसेज आ रहा है, जिससे छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
तैयारी के बीच बढ़ा छात्रों का मानसिक बोझ यह तकनीकी गड़बड़ी उस समय सामने आई है जब लाखों छात्र JEE, NEET और CUET जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। पहले से ही तनाव में चल रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड का यह रवैया उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। फिलहाल, सीबीएसई की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे छात्रों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है।
Dear CBSE, ⚠️
— Anurag Tyagi (@TheAnuragTyagi) May 22, 2026
Your Website Is Hacked 😔
Students applying for rechecking are reportedly seeing huge payment amounts on the website. 😨
Please urgently check your portal and payment system.
Lakhs of stressed students should not face technical chaos during re-evaluation. 💔
—… pic.twitter.com/C0fSnlyUsy
पीएम मोदी की महाबैठक : 2047 के विजन और सुधारों पर फोकस, 9 मंत्रालयों ने सौंपा रिपोर्ट कार्ड
पहले TMC, अब BJP की कठपुतली... गाय की कुर्बानी पर हुमायूं कबीर को मौलाना रशीदी की खरी-खरी
भीषण गर्मी और बिजली संकट: लखनऊ की सड़कों पर उतरे लोग, विपक्ष ने घेरी योगी सरकार
मिथिला के लिए बड़ी खुशखबरी: दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग, रक्षा मंत्री से मिली हरी झंडी
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल पर हाईकोर्ट की सख्त कार्रवाई, छीने गए वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार
मिनटमैन 3: हवा को चीरती अमेरिका की महाविनाशक न्यूक्लियर मिसाइल, जानें क्या है इसकी ताकत?
पेज इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव, निवेशकों को मिल सकता है ₹4,256 का मुनाफा!
केकेआर की बढ़ी मुसीबत: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस
बकरीद पर दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी: नियम तोड़ा तो दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा
क्या कंगना रनौत ने कर ली गुपचुप शादी? गले में मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां देख फैंस हैरान