पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत के खिलाफ एक अजीबोगरीब और हास्यास्पद दावा करते नजर आ रहे हैं। नकवी का कहना है कि बीते साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान, पाकिस्तानी ड्रोन राजधानी दिल्ली तक पहुंच गए थे और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर मंडरा रहे थे।
बिना आधार के ड्रोन वाली कहानी नकवी के इस दावे का कोई ठोस आधार या सबूत नहीं है। जानकारों का कहना है कि मई 2025 में हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का कोई भी हथियार भारतीय सीमा के अंदर गंभीरता से नहीं घुस पाया था। इस वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं और इसे काल्पनिक कहानी करार दे रहे हैं।
नकवी का बड़बोलापन: भारत हमें रोक नहीं सका वीडियो में मोहसिन नकवी दावा करते दिख रहे हैं कि संघर्ष के दौरान जब भारत ने ड्रोन भेजे, तो पाकिस्तानी सेना ने उन्हें मार गिराया। इसके बाद, उन्होंने दावा किया कि जब पाकिस्तान ने अपने ड्रोन भेजे, तो भारत उन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा और वे ड्रोन दिल्ली तक जाकर दहशत फैलाने में सफल रहे।
पाकिस्तान की अपनी पीठ थपथपाने की आदत यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी नेता ने भारत के खिलाफ बिना सिर-पैर के बयान दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर तक, कई मौकों पर यह दावा कर चुके हैं कि चार दिन की उस लड़ाई में उन्होंने भारत को धूल चटा दी थी। हालांकि, वास्तविकता इसके उलट रही है।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर? मई 2025 में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसके तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।
10 मई को जब सीजफायर हुआ, तो पाकिस्तान की ओर से हुए हमलों का कोई प्रभावी असर नहीं दिखा, जबकि पाकिस्तान को हुए नुकसान की तस्वीरें बाद में सामने आई थीं। बहरहाल, मोहसिन नकवी का यह नवीनतम बयान पड़ोसी मुल्क की हताशा और प्रोपेगेंडा फैलाने की नीति को ही दर्शाता है।
Lahori Churan Ultra Pro Max with extra dry fruits. I challenge anyone to watch full video without laughing. Legend level task. 😭
— OsintTV 📺 (@OsintTV) May 22, 2026
According to Mohsin Naqvi paijaan’s military science during “Baniyan Chaddi Operation”:
🔹 Pakistani drones entered Delhi, hovered above PM House… pic.twitter.com/641MDxle3V
दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर: संजय झील में उबलीं सैकड़ों मछलियां, प्रशासन बेखबर
राम चरण का मिशन क्लीन रूम : कैसे राजामौली की एक सलाह ने बदल दी स्टार की पूरी जिंदगी
डोनाल्ड ट्रंप के अनिश्चित फैसलों से डगमगाया वैश्विक संतुलन, पोलैंड को लेकर पलटी बाजी!
बंगाल बॉर्डर पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’: सत्ता बदलते ही शुरू हुआ फेंसिंग का महा-अभियान
पीएम मोदी के घर के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन? पाक मंत्री के बेतुके दावे पर मचा बवाल
ईरान: एक अनाथ बच्चे की तस्वीर ने मचाया बवाल, सरकारी मीडिया के संपादक तलब
बकरीद 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं
भीषण गर्मी और बिजली संकट: लखनऊ की सड़कों पर उतरे लोग, विपक्ष ने घेरी योगी सरकार
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक पर भाजपा का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे ने केजरीवाल से जोड़े तार
भोजशाला का अग्निपरीक्षा वाला शुक्रवार: SC पहुंचा मामला, धार बना छावनी