सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने साहस की एक नई मिसाल पेश की है। आमतौर पर इंजेक्शन का नाम सुनते ही बच्चों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन यह बच्ची बिना किसी डर के डॉक्टर के सामने डटी रही।
इंजेक्शन लगवाते समय नहीं बदली चेहरे की हवाइयां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर बच्ची को दोनों हाथों में इंजेक्शन लगा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान बच्ची न तो रोई और न ही उसने अपना हाथ पीछे खींचा। वह बहुत ही शांत भाव से डॉक्टर की प्रक्रिया को देखती रही, जैसे उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा हो।
इंटरनेट पर मचा बवाल, लोगों ने लुटाया प्यार इस बच्ची का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, हमसे तो आज भी सुई लगवाने से पहले डर लगता है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, लगता है बच्ची ने इंजेक्शन से पहले माउंटेन ड्यू पी ली थी। कई लोग 25 साल की उम्र होने के बावजूद खुद को बच्ची से कम बहादुर मान रहे हैं।
एक ही सिरिंज पर शुरू हुआ विवाद वीडियो की चर्चा सिर्फ बच्ची के साहस तक सीमित नहीं रही। क्लिप को देखने के बाद कुछ सतर्क यूजर्स ने डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। लोगों का दावा है कि डॉक्टर ने एक ही सिरिंज का इस्तेमाल दोनों हाथों के लिए किया, जिसे सोशल मीडिया पर गलत मेडिकल प्रैक्टिस बताया जा रहा है।
क्या है सच्चाई? इस वीडियो को X (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग बच्ची की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग वीडियो के पीछे की मेडिकल सावधानी को लेकर बहस कर रहे हैं।
(लेखिका: कविता गाडरी)
I m embarrassed after watching this😭😭 pic.twitter.com/AeZTxToFOr
— dheela nada (@interestinggaff) May 20, 2026
अफगान अस्पताल पर बमबारी करने वाले हमें ज्ञान न दें , UNSC में भारत ने पाकिस्तान का नकाब उतारा
कैंचीधाम दर्शन की अधूरी यात्रा: लखनऊ के परिवार समेत 5 की खाई में गिरकर मौत
ब्रांड बिहार को नई पहचान दिलाने की मुहिम तेज: श्रद्धा शर्मा के साथ मिलकर सरकार ने शुरू किया काम
हैदराबाद: चाय के बहाने बुलाकर सहपाठी के साथ दरिंदगी, इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार
इसी सफेदी का तो था इंतजार: सेटेलाइट तस्वीरों ने दी भीषण गर्मी से राहत की गुड न्यूज!
अमेरिकी प्रभुत्व को चुनौती: क्या RIC की धुरी बदलेगी दुनिया की नई तस्वीर?
दृश्यम 3 रिव्यू: जॉर्जकुट्टी की वापसी ने मचाया कोहराम, सस्पेंस और क्लाइमैक्स देख दंग रह गए फैंस
कॉकरोच जनता पार्टी: क्या वाकई पाकिस्तान से आ रहे हैं फॉलोअर्स? बीजेपी नेता का दावा मचा रहा खलबली
महाराष्ट्र में बढ़ेगा साइप्रस का निवेश; मुंबई में खुलेगा नया ट्रेड सेंटर, कई बड़े समझौतों पर लगी मुहर
दिल्ली में राशन सेवा का विस्तार: 7.7 लाख नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन का तरीका