उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सूरज की तल्ख किरणों से झुलस रहे मैदानी इलाकों को जल्द ही राहत मिलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी सेटेलाइट तस्वीरों में राहत की सफेदी दिखाई दी है।
मौसम विभाग के इनसेट-3DS सेटेलाइट ने 21 मई की जो थर्मल इन्फ्रारेड तस्वीरें भेजी हैं, उनमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान की ओर से उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ बढ़ते घने बादलों का झुंड साफ दिख रहा है। ये बादल हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं, जो भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लिए उम्मीद की किरण हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी इन बादलों के संपर्क में आते ही सक्रिय हो जाएगी। जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आगे बढ़ेगा, उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी, बादलों की गरज और बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। इससे न केवल दिन की तपन कम होगी, बल्कि लोगों को असहनीय रातों से भी निजात मिलेगी।
आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है। हालांकि, यह राहत पूरी तरह से हीटवेव को खत्म नहीं करेगी, लेकिन तापमान में दर्ज होने वाली गिरावट बड़ी राहत जरूर देगी।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रह सकता है। इसे देखते हुए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट बना रहेगा।
जहां जम्मू-कश्मीर में आज से ही लू से राहत के आसार हैं, वहीं दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को फिलहाल कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है। यहां अभी भी तीव्र गर्मी का दौर जारी रहेगा, इसलिए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
*#WATCH | Delhi | IMD scientist Naresh Kumar says, We anticipate that heatwave conditions will persist across parts of Northwest, Central, and most of East India for the next 6 to 7 days. We have issued an Orange Alert for a period of 6 to 7 days covering Punjab, Haryana, the… pic.twitter.com/PmPlonpa3X
— ANI (@ANI) May 21, 2026
70 साल का दूल्हा, 26 साल की दुल्हन: निकाह के बाद रोमांटिक फोटोशूट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल
बांद्रा ईस्ट में बुलडोजर: सुनील दत्त की बसाई गरीब नगर झुग्गी ढहाने के पीछे का सच
शिमला की शेरनी : मनचले को सरेआम जड़े थप्पड़, खुद ही बना डाला वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
लू का कहर: क्या चिलचिलाती धूप में ठंडी बीयर है राहत का उपाय? डॉक्टर ने बताई सच्चाई
मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत: आधी रात हॉस्टल में घुसा टीचर, मचा बवाल
जर्मनी में काम करने का सुनहरा मौका: यूपी के युवाओं को मिलेगी 2.29 लाख रुपये महीने की सैलरी
जब मशीनों ने घुटने टेके, तो हाथी राजा ने संभाला मोर्चा: जंगल में दिखा अनोखा नज़ारा
मुंबई के नालों से निकला कबाड़खाना: सोफा-रिक्शा देख हैरान BMC, मानसून से पहले चेतावनी जारी
बेन-गविर का विवादित वीडियो: गाज़ा फ़्लोटिला कार्यकर्ताओं के अपमान पर भड़का वैश्विक आक्रोश
भारत में ब्लॉक हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट, कुछ ही घंटों में नई पहचान के साथ वापसी