मानसून के दस्तक देने से पहले मुंबई महानगरपालिका (BMC) शहर के नालों की सफाई अभियान में जुटी है। इस दौरान जो नजारा दिखा, उसने न केवल सफाई कर्मचारियों को चौंका दिया, बल्कि मुंबई के निवासियों के सिविक सेंस पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। नालों से निकले सामान किसी कचरे के ढेर जैसे नहीं, बल्कि पूरे घर के सामान की तरह हैं।
सफाई अभियान के दौरान साकीनाका, कुर्ला, गोवंडी और मानखुर्द जैसे इलाकों के नालों से जो चीजें बाहर निकाली गईं, उनमें ऑटो रिक्शा, सोफे, बेड, गद्दे, कूलर और भारी अलमारियां तक शामिल हैं। ये चीजें पानी के बहाव को पूरी तरह से रोक देती हैं, जो बरसात के समय मुंबई में होने वाले जलभराव की सबसे बड़ी वजह बनती हैं।
BMC हर साल नालों के रखरखाव, सीवेज ऑपरेशन और ड्रेनेज सिस्टम के सुधार पर अरबों रुपये खर्च करती है। इसके बावजूद मानसून में सड़कें दरिया बन जाती हैं। आंकड़ों के अनुसार, हर साल सीवेज मैनेजमेंट पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद केवल छोटी सी लापरवाही — यानी नालों में भारी सामान फेंकना — पूरी ड्रेनेज व्यवस्था को विफल कर देती है।
BMC ने सोशल मीडिया पर इस कचरे का वीडियो साझा करते हुए मुंबईवासियों से विनम्र अपील की है। प्रशासन का कहना है कि वे सफाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही सीसीटीवी निगरानी भी बढ़ाएंगे, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई से ज्यादा जरूरी जनता का सहयोग है।
इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष एक सुर में बोल रहे हैं। पूर्व महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि जब शहर जलमग्न होता है, तो लोग अक्सर BMC को कोसते हैं, लेकिन नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
युद्धस्तर पर चल रही सफाई के बावजूद, विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मुंबई के नागरिक नालों को डस्टबिन समझना बंद नहीं करेंगे, तब तक मानसून में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मुश्किल है। अब सवाल यह है कि क्या यह शर्मनाक तस्वीरें मुंबईकरों की आदत बदल पाएंगी?
🔹मुंबईकर नागरिकांनी नदी / नाल्यांमध्ये घनकचरा, तरंगता कचरा आणि अवजड साहित्य टाकू नये असे नम्र आवाहन बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासनातर्फे करण्यात येत आहे.#MyBMCUpdates pic.twitter.com/grmRcMlR9z
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) May 20, 2026
दिल्ली में तीन दिन का चक्का जाम : ऑटो-टैक्सी से लेकर ट्रकों तक की हड़ताल, जानें क्या है असर
फालता में मतदान शुरू: सुरक्षा के कड़े घेरे में हो रहा चुनाव, मैदान में डटे नाम वापस लेने वाले TMC उम्मीदवार
मायावती से मुलाकात पर घमासान: कांग्रेस नेता का पलटवार, बोले- खून के रिश्ते से भी ऊपर है मिशन
यूपी में 11 हजार आरक्षित पदों पर डाका ? अखिलेश यादव के PDA ऑडिट ने मचाया सियासी तूफान
एलन मस्क भी हुए हैरान: चीन ने रोबोट सेना से खड़ा कर दिया दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
बिहार में गर्मी का प्रचंड तांडव: पटना में स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला, 5वीं तक की कक्षाएं बंद
WWE को बड़ा झटका: ट्रिपल एच का साथ छोड़ AEW में शामिल हुए दिग्गज मिक फोली
क्या अब IPL में दिखेंगे मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही खुली राह
IIM ग्रेजुएट का सपना बना दुस्वप्न: दिल्ली पहुंची तो मिला ताला, कंपनी ने दिया बड़ा धोखा
शिमला: मनचले ने की छेड़छाड़, तो युवती ने सिखाया ऐसा सबक कि भागने लगा दीदी-दीदी चिल्लाने