बिहार सरकार ने ब्रांड बिहार पहल को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का जिम्मा जानी-मानी उद्यमी और योर स्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा को सौंपा गया है।
सीएम से मुलाकात और विजन गुरुवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और श्रद्धा शर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान ब्रांड बिहार के स्वरूप और उसकी भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार का लक्ष्य बिहार की छवि को वैश्विक स्तर पर एक निवेश-अनुकूल और प्रगतिशील राज्य के रूप में स्थापित करना है।
बिहार को एक ब्रांड बनाने की कवायद इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी विभागों के बीच तालमेल बिठाकर एक सशक्त प्रचार अभियान चलाना है। सरकार अब तक हुए विकास कार्यों और बदलाव की कहानियों को तथ्यों के साथ देश-दुनिया के सामने पेश करेगी। इसका सीधा मकसद बिहार में स्टार्ट-अप सेक्टर और उद्योगों में निवेश को आकर्षित करना और स्थानीय युवाओं के लिए यहीं रोजगार के अवसर पैदा करना है।
जनता से मांगे गए सुझाव और आयडिया श्रद्धा शर्मा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने आम लोगों से ब्रांड बिहार को बेहतर बनाने के लिए रचनात्मक आयडिया और सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा, बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है। इसके ब्रांडिंग के सफर को मजबूत करने में योगदान देना मेरे लिए गौरव की बात है।
कैसे जुड़ें इस मुहिम से? जो लोग ब्रांड बिहार पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं या अपना योगदान देना चाहते हैं, उनके लिए सरकार ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। श्रद्धा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक गूगल फॉर्म का लिंक साझा किया है। इच्छुक व्यक्ति इस फॉर्म को भरकर ब्रांड बिहार की टीम से जुड़ सकते हैं और अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।
कौन हैं श्रद्धा शर्मा? पटना की रहने वालीं श्रद्धा शर्मा योर स्टोरी की संस्थापक हैं और नेशनल स्टार्ट-अप एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य भी हैं। स्टार्ट-अप इंडिया के साथ उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना है, ताकि बिहार के नवाचार और उद्योग जगत को एक नई दिशा मिल सके।
*Every Bihari cares deeply about Brand Bihar, because Bihar is not just a state, it’s an emotion, it is our identity, our history, and our collective aspiration. It is truly an honour and privilege to contribute to this journey of shaping and strengthening Brand Bihar.
— Shradha Sharma (@SharmaShradha) May 21, 2026
I am… pic.twitter.com/dB66oggQtz
तेरे घर में बीवी-बच्चे नहीं क्या? : दरिंदे को छात्रा ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
अर्शदीप सिंह का प्यार पड़ा भारी: एयरपोर्ट पर सॉफ्ट टॉय ढोते दिखे क्रिकेटर, लोग बोले- जोरू का गुलाम
70 साल का दूल्हा, 26 साल की दुल्हन: निकाह के बाद रोमांटिक फोटोशूट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल
होटल में CSK फैन को देख खिलखिलाए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
# IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप पर मंडराया संकट, आज मैदान में उतरेगा यह घातक गेंदबाज
जोर से सॉरी बोलो... आवाज नहीं आ रही : सलमान खान ने पपाराजी को माफ कर फिर जीता दिल
टॉफी पर सियासत: राहुल के हमले पर रामकृपाल यादव का पलटवार, कहा- राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का अंत तय
CBSE का OSM सिस्टम सवालों के घेरे में: धुंधली कॉपियां मिलने के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- अब तो सबूत भी हैं
बेंच पर बैठने का दर्द और फिर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड: मनीष पांडे की वापसी की कहानी
पति को शराब के लिए भेजा, फिर 60 साल की महिला से दरिंदगी; एनकाउंटर में लंगड़ा हुआ आरोपी