पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई मुलाकात इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी है। चर्चा का मुख्य कारण पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को दी गई मेलोडी टॉफी है। विपक्ष इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है, तो बीजेपी ने भी तीखा पलटवार किया है।
राहुल गांधी का तल्ख अंदाज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी को घेरते हुए लिखा, आर्थिक तूफान सर पर है और प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा और महिलाएं रो रहे हैं, जबकि पीएम रील बना रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
रामकृपाल यादव ने राहुल को घेरा राहुल गांधी के इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी फिजूल की बातों में उलझे रहते हैं। उपहार किसी भी स्वरूप में हो सकता है, लेकिन कांग्रेस इसे मजाक की तरह ले रही है। इसी तरह की ओछी राजनीति के कारण उनकी दुर्गति हो रही है।
कांग्रेस का खात्मा कर देंगे राहुल रामकृपाल यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे साफ है कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, अगर राहुल गांधी कुछ दिन और नेतृत्व करते रहे, तो उनकी वजह से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
कैबिनेट बैठक पर स्पष्टीकरण वहीं, दिल्ली में पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक को लेकर भी रामकृपाल यादव ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश के सामने जब भी कोई अहम मसला या संकट आता है, तो पीएम मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाकर विचार-विमर्श करते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जिसे विपक्ष बेवजह तूल दे रहा है।
लगातार जारी है जुबानी जंग टॉफी विवाद से शुरू हुई यह बहस अब व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गई है। राहुल गांधी जहां इसे देश की गंभीर आर्थिक स्थिति से जोड़ रहे हैं, वहीं एनडीए के नेता इसे राहुल की हताशा बता रहे हैं। इससे पहले जीतन राम मांझी ने भी राहुल के गद्दार वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह गद्दार नहीं, बल्कि खुद्दार हैं।
*#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट का हिस्सा रहा हूं। जब कोई अहम सवाल, परेशानी आती है तो मंत्रिपरिषद के लोगों को बुलाकर विचार लिए जाते हैं, बैठक की जाती है...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026
राहुल गांधी के बयान पर… pic.twitter.com/hQf1eNLHgV
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर मचा घमासान, वक्फ बोर्ड ने कहा- खुद को बहुत गिरा लिया
पति को शराब लेने भेजा, फिर महिला को बनाया हवस का शिकार: मुठभेड़ में घायल हुआ दोषी, गिरफ्तार
थिएटर्स में महा-धमाका: दृश्यम 3 देख झूम उठे फैंस, सोशल मीडिया पर सस्पेंस का तूफान
गोद में बच्चा, हाथों से छूटी बंदूक: झारखंड में 27 नक्सलियों का सरेंडर, एक तस्वीर ने जीता सबका दिल
15 साल की उम्र, फौलादी हौसला: जब नन्हे वैभव ने कोच संगकारा को दिया जीत का भरोसा
झुलसाने वाली गर्मी से कब मिलेगी दिल्ली को राहत? जानें मानसून की सटीक तारीख
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में बड़ा ट्विस्ट: पाकिस्तान बना बैकचैनल का मास्टरमाइंड, क्या टलेगा महायुद्ध?
होटल में CSK फैन को देख खिलखिलाए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
ब्रांड बिहार को नई पहचान दिलाने की मुहिम तेज: श्रद्धा शर्मा के साथ मिलकर सरकार ने शुरू किया काम
NEET Re-Exam 2026: पेपर लीक माफिया पर सरकार का डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक , Meta और Google भी रडार पर