आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में अगर किसी खिलाड़ी के नाम की गूंज सबसे ज्यादा है, तो वह हैं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उनकी 38 गेंदों में 93 रनों की सुनामी पारी ने न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि दिग्गजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
संगकारा की चिंता और वैभव का आत्मविश्वास मैच का समीकरण कठिन था। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करना था। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। हेड कोच कुमार संगकारा के चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था, जिसे टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भांप लिया।
टेंशन मत लीजिए, हो जाएगा मैदान पर उतरने से पहले, वैभव खुद कोच संगकारा के पास गए। टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बातचीत के दौरान वैभव ने बताया, मैंने पिछले कुछ मैचों में संगकारा सर को काफी दबाव में देखा था। जब लक्ष्य 221 का था, तो वे काफी चिंतित थे। मैंने उनसे कहा- सर, चिंता मत कीजिए, हो जाएगा। पिच के लिहाज से यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं है।
मैदान पर दिखाई असली ताकत 15 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ बातें नहीं कीं, बल्कि उसे सच कर दिखाया। पारी के शुरुआती 10 गेंदों पर केवल 8 रन बनाने वाले वैभव ने इसके बाद गियर बदला। अगली 28 गेंदों में उन्होंने 88 रनों की आक्रामक पारी खेली।
इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके जड़े और 244.7 के अविश्वसनीय स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की। वैभव का यह कारनामा यह साबित करने के लिए काफी है कि इस सुपर किड के अंदर न केवल रनों की भूख है, बल्कि बड़े मैचों को संभालने का परिपक्व स्वभाव भी है।
भविष्य का सितारा तैयार वैभव का यह साहस यह बताने के लिए पर्याप्त है कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को एक बहुत बड़ा मैच-विनर मिल चुका है। दबाव में कोच को दिलासा देना और फिर उसे अपने बल्ले से साबित करना, यह किसी मंझे हुए खिलाड़ी की निशानी है। वैभव सूर्यवंशी केवल सुर्खियों में नहीं हैं, वे अब भारतीय क्रिकेट के भविष्य की एक बड़ी उम्मीद बन चुके हैं।
*Vaibhav revealed he noticed Kumar Sangakkara under a lot of pressure after the last few games, and even more stressed when LSG posted 220.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 21, 2026
That’s when he told Sanga not to worry, because he would chase it down. pic.twitter.com/FdHbndKDoV
IPL 2026: दीपक चाहर का पर्ची सेलिब्रेशन देख दंग रह गए सूर्यकुमार यादव, मैदान पर मचा बवाल
फलता में अनोखा चुनावी दंगल: टीएमसी के बिना फिर हो रही वोटिंग, क्या बीजेपी मारेगी बाजी?
राजस्थान: बंद कार बनी मौत का ओवन , 53°C गर्मी में दम घुटने से 2 सगी बहनों की दर्दनाक मौत
KKR की जीत के बाद शाहरुख खान का भावुक वीडियो वायरल, मनीष पांडे को गले लगाकर लुटाया प्यार
सायोनी घोष का सिर काटने पर इनाम: संजय सिंह ने भाजपा को दी खुली चुनौती
# CBSE 12वीं रिजल्ट विवाद: धुंधली कॉपियों और खराब स्कैनिंग पर छात्रों का फूटा गुस्सा
बांद्रा में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर: कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर पथराव, औरतों को ढाल बनाकर किया हमला
इसी सफेदी का तो था इंतजार: सेटेलाइट तस्वीरों ने दी भीषण गर्मी से राहत की गुड न्यूज!
सवारी के लिए सड़क पर महाभारत : दो रिक्शा चालक आपस में भिड़े, वीडियो वायरल
टोल प्लाजा पर फ्री एंट्री का नया जुगाड़! AI की आंखों में धूल झोंककर ऐसे निकल रही गाड़ियां: चौंका देगा ये हैक