आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए 65वें मुकाबले में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का अंदाज इस मैच में चर्चा का विषय बन गया।
फिन एलन को आउट कर किया ड्रामा
मैच के दौरान जब दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे, तब कोलकाता के बल्लेबाज फिन एलन लय में दिख रहे थे। चाहर ने पांचवीं गेंद पर एलन को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। विकेट लेने के बाद चाहर ने बल्लेबाज को रुकने का इशारा किया और अपनी जेब से पर्ची (नोट) निकालने का नाटक किया।
मजाक उड़ाने का था मकसद
हकीकत तो यह थी कि चाहर की जेब में कोई पर्ची नहीं थी। उन्होंने बस पर्ची सेलिब्रेशन का मजाक उड़ाया। यह पूरा वाकया कटाक्ष के रूप में देखा गया, जिससे मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी हैरान रह गए।
सूर्या भी रह गए हैरान
दीपक चाहर का यह अनोखा अंदाज देखकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक पल के लिए हक्के-बक्के रह गए। जब चाहर ने एलन को रुकने का इशारा किया, तब सूर्या जश्न मनाने के लिए उनके पास पहुंच रहे थे, लेकिन इस अजीबोगरीब रिएक्शन ने उन्हें भी थोड़ा आश्र्चय में डाल दिया।
केकेआर ने दर्ज की जीत
मैच के नतीजों की बात करें तो मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना सकी। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से शानदार 45 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पांडे के लिए यह सीजन काफी खास रहा है, जिन्हें शुरुआत में खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन अब उन्होंने अपनी फॉर्म से सबको चौंका दिया है।
*Deepak Chahar says, “No notes needed” 😌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI | @mipaltan pic.twitter.com/CB2PMKxCK3
बेन-गविर का विवादित वीडियो: गाज़ा फ़्लोटिला कार्यकर्ताओं के अपमान पर भड़का वैश्विक आक्रोश
दिल्ली में तीन दिन का चक्का जाम : ऑटो-टैक्सी से लेकर ट्रकों तक की हड़ताल, जानें क्या है असर
₹10,999 में लॉन्च हुआ HMD Vibe 2 5G: धाकड़ बैटरी और दमदार कैमरा का नया धमाका
1983 वर्ल्ड कप का वायरल बिल: शराब और सिगरेट के दावे पर कीर्ति आजाद का बड़ा खुलासा
समुद्र में डूबा INS गुलदार: भारत को मिला अपना पहला अंडरवॉटर म्यूजियम और सबमरीन टूरिज्म हब
कुर्बानी पर गरमाया सियासी पारा: बीएल वर्मा की हुमायूं कबीर को दो टूक, कानून से ऊपर कोई नहीं
अमेरिकी प्रभुत्व को चुनौती: क्या RIC की धुरी बदलेगी दुनिया की नई तस्वीर?
टॉफी पर सियासत: राहुल के हमले पर रामकृपाल यादव का पलटवार, कहा- राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का अंत तय
पटना में भीषण गर्मी का कहर: 5वीं तक के स्कूल बंद, घर में रहने की सलाह
बरेली दंगे का वांटेड नेता फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने उत्तराखंड से दबोचा