पटना में बढ़ती तपिश और जानलेवा लू को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
5वीं तक के स्कूल पूरी तरह बंद पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
6वीं से 8वीं के लिए समय में बदलाव बड़ी कक्षाओं के छात्रों के लिए भी राहत के कदम उठाए गए हैं। कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल अब सुबह जल्दी शुरू होंगे और दोपहर 10:30 बजे तक हर हाल में बंद कर दिए जाएंगे। यह निर्देश दोपहर की चिलचिलाती धूप से बच्चों को बचाने के लिए जारी किया गया है।
26 मई तक प्रभावी रहेंगे आदेश प्रशासन के अनुसार, ये पाबंदियां 22 मई से 26 मई, 2026 तक प्रभावी रहेंगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन की खास एडवाइजरी मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक भीषण लू और तीखी धूप की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि:
अन्य जिलों में भी सख्ती हीटवेव का असर केवल पटना तक सीमित नहीं है। छपरा, कैमूर, गया और सासाराम जैसे जिलों में भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है या उन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया है। सासाराम में तो 5वीं तक की कक्षाएं 31 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
*अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी, पटना द्वारा जिलान्तर्गत सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा पाँच तक की शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही कक्षा छः से आठ तक की कक्षाएँ 10ः30 बजे… pic.twitter.com/PERNUQsLP7
— District Administration Patna (@dm_patna) May 21, 2026
शर्मनाक! कैच लपकने के बजाय एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए चाहर और मिंज, हार्दिक हुए हताश
यूपी का सियासी मिजाज: क्या 2027 में बदलेगी हवा? प्रदीप गुप्ता ने खोली राज की बात
झुलसाने वाली गर्मी और आंधी का दोहरा टॉर्चर : जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में योगी सरकार सुरक्षित, लेकिन 2027 में खेला होने का डर! चुनावी रणनीतिकार प्रदीप गुप्ता ने दी चेतावनी
IPL 2026: दीपक चाहर का पर्ची सेलिब्रेशन देख दंग रह गए सूर्यकुमार यादव, मैदान पर मचा बवाल
हैदराबाद: चाय के बहाने बुलाकर सहपाठी के साथ दरिंदगी, इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार
डांस, डॉग और मौत का रहस्य: ट्विशा शर्मा का आखिरी वीडियो खोल रहा है ससुराल के दावों की पोल
डिलीवरी बॉय का शॉट और बैट को मिला प्यार: एक वीडियो जिसने जीत लिया पूरा इंटरनेट
झुलसाने वाली गर्मी से कब मिलेगी दिल्ली को राहत? जानें मानसून की सटीक तारीख
CBSE की बड़ी लापरवाही: वेरिफिकेशन फेल होने से दो-दो बार कट रहे छात्रों के पैसे, सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश