एक करोड़ रुपये का इनाम और बवाल तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सायोनी घोष का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। यह ऐलान बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रदीप दीक्षित ने किया था। उन्होंने सायोनी पर भगवान शिव के अपमान का आरोप लगाया था।
संजय सिंह का आक्रामक रुख इस बयान से नाराज आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुलंदशहर में अपनी पदयात्रा के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने अपनी गर्दन आगे करते हुए चुनौती दी, जिसने अपनी मां का दूध पिया हो, वो हमारा सिर काटकर दिखाए। हम मुकाबला करने को तैयार हैं।
पीएम मोदी से सीधे सवाल संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, नरेंद्र मोदी जी, आपकी पार्टी का नेता एक महिला सांसद का सिर काटने के लिए एक करोड़ देने की बात कह रहा है। क्या यही आपका नारी वंदन है? हम हिंदुस्तान को हिटलर की जर्मनी नहीं बनने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा इसी तरह का व्यवहार करती रही, तो महिला आरक्षण के बाद संसद में पहुंचने वाली महिलाओं का भी यही हश्र होगा।
विवाद का केंद्र: पुराना ट्वीट और गाना यह विवाद तब शुरू हुआ जब पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान सायोनी घोष का एक इस्लामिक गीत गाते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद, सायोनी का साल 2015 का एक पुराना ट्वीट फिर से सोशल मीडिया पर आ गया, जिसमें भगवान शिव का एक आपत्तिजनक कार्टून था। हालांकि, सायोनी घोष पहले ही इस पर माफी मांग चुकी हैं।
भाजपा नेता का यू-टर्न विवाद बढ़ता देख प्रदीप दीक्षित ने अब इस बयान पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह हिंसा में विश्वास नहीं करते, लेकिन भगवान शिव का अपमान देखकर वह काफी व्यथित थे। उन्होंने यह भी माना कि उन्हें बाद में जानकारी मिली कि वह वीडियो पुराना था और सायोनी उस पर पहले ही माफी मांग चुकी हैं।
*मोदी जी महिला आरक्षण पाकर जो महिलायें लोकसभा में पहुँचेंगी आपके लोग तो उसका सिर काट लेंगे।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 20, 2026
आपकी पार्टी का नेता एक महिला सांसद @sayani06 का सिर काटने के लिए 1 करोड़ देने की बात कह रहा है।
क्या यही है आपका नारीवंदन? pic.twitter.com/AT9aiK9EJ4
पति को शराब लेने भेजा, फिर महिला को बनाया हवस का शिकार: मुठभेड़ में घायल हुआ दोषी, गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में बड़ा ट्विस्ट: पाकिस्तान बना बैकचैनल का मास्टरमाइंड, क्या टलेगा महायुद्ध?
दिल्ली में राशन सेवा का विस्तार: 7.7 लाख नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन का तरीका
लू का कहर: क्या चिलचिलाती धूप में ठंडी बीयर है राहत का उपाय? डॉक्टर ने बताई सच्चाई
दिल्ली: इमारत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, पति और दो देवर गिरफ्तार
फ्रैक्चर के साथ मैदान में वरुण चक्रवर्ती: कोच की तारीफ, फैंस का हंगामा
ट्विशा शर्मा मौत मामला: न्याय के लिए अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा परिवार, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
डिलीवरी बॉय का शॉट और बैट को मिला प्यार: एक वीडियो जिसने जीत लिया पूरा इंटरनेट
बेंगलुरु में थमी तपिश: झमाझम बारिश से भीगा शहर, कई इलाकों में मिली राहत
बांग्लादेश के बाजार में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की धूम, कुर्बानी के लिए मची होड़