सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम तेजी से वायरल हो रहा है। यह महज एक ऑनलाइन व्यंग्य अभियान है, जिसने केवल चार दिनों में डिजिटल दुनिया में वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसे पाने में बड़ी राजनीतिक पार्टियों को वर्षों लग गए।
बीजेपी को छोड़ा पीछे इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty नाम से सक्रिय इस अकाउंट ने 20 मई तक 9.3 मिलियन (93 लाख) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया। इसकी तुलना में बीजेपी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@bjp4india) पर 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जहां बीजेपी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 18 हजार से ज्यादा पोस्ट किए हैं, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने सिर्फ 56 पोस्ट के जरिए यह उपलब्धि हासिल कर ली है। हालांकि, इस रेस में कांग्रेस अभी भी 13.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे है।
युवाओं का व्यंग्य आंदोलन यह अभियान 16 मई को शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत युवाओं ने एक व्यंग्य आंदोलन के रूप में की। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इसकी चिंगारी सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान की गई एक टिप्पणी के बाद भड़की। पहले यह प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते इसने इंस्टाग्राम पर कब्जा जमा लिया।
मुद्दों की ताकत कॉकरोच जनता पार्टी खुद को युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए बनाया गया मंच बताती है। इनके पोस्ट में बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और राजनीतिक जवाबदेही जैसे ज्वलंत मुद्दे उठाए जा रहे हैं। यही कारण है कि निराश युवा बड़ी संख्या में इस मुहिम से जुड़ते चले गए। लॉन्च के महज 78 घंटों में ही इसके 30 लाख फॉलोअर्स हो गए थे।
सोशल मीडिया पर धारदार तंज बीजेपी को पीछे छोड़ने के बाद इस अकाउंट ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। एक पोस्ट में चुटकी लेते हुए लिखा गया, वर्ल्ड्स लार्जेस्ट पार्टी, दे सेड (विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, उन्होंने कहा)। साथ ही युवाओं को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि वे अपनी ताकत को कम न आंकें।
बदलती राजनीतिक सोच का संकेत राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह ट्रेंड युवाओं में बढ़ती नाराजगी का संकेत है। यह केवल एक मीम पेज नहीं है, बल्कि डिजिटल युग में असहमति और विरोध दर्ज कराने का एक नया तरीका है। यह दिखाता है कि आज का युवा पारंपरिक राजनीति की जगह ऐसे मंचों को चुन रहा है जो सीधे उनके मुद्दों पर बात करते हैं।
World’s largest party they said🤭 pic.twitter.com/dT9TOFKZoZ
— Cockroach Janta Party (@CJP_2029) May 20, 2026
महुआ की छांव में सीएम की चौपाल: सूरजपुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ सीधा संवाद
CBSE की बड़ी लापरवाही: वेरिफिकेशन फेल होने से दो-दो बार कट रहे छात्रों के पैसे, सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश
अगर वो टिक जाते तो नतीजा अलग होता... हार के बाद हार्दिक पांड्या ने गिनाईं मुंबई इंडियंस की गलतियां
बांग्लादेश के बाजार में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की धूम, कुर्बानी के लिए मची होड़
ब्रांड बिहार को नई पहचान दिलाने की मुहिम तेज: श्रद्धा शर्मा के साथ मिलकर सरकार ने शुरू किया काम
वंदे मातरम पर तमिलनाडु में सियासी घमासान, विजय सरकार के खिलाफ DMK का मोर्चा
IIM ग्रेजुएट का सपना बना दुस्वप्न: दिल्ली पहुंची तो मिला ताला, कंपनी ने दिया बड़ा धोखा
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल: टिकट फॉर्म फाड़ने पर मचा बवाल, रेलवे ने बताई सच्चाई
पीएम मोदी पर सवाल उठाने वाली पत्रकार को नॉर्वे के पूर्व मंत्री ने दिया करारा जवाब, भारतीय लोकतंत्र का किया जोरदार बचाव
क्या अब IPL में दिखेंगे मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही खुली राह