पीएम मोदी और मेलोनी की मेलोडी पर सियासी घमासान: पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो में पीएम मोदी मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद इटली की पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

पप्पू यादव का तीखा हमला इस वीडियो के वायरल होते ही विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को रिपोस्ट करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, माननीय PM साहब, इटली की PM को मेलोडी और भारत के लोगों के साथ ट्रेजेडी । सर, आपकी हिपोक्रेसी की कोई सीमा नहीं है।

रोहिणी आचार्य ने भी घेरा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस वीडियो को लेकर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेलोडी खिलाओ और बेशर्मी से देश की बदहाली को भूलकर खीं-खीं करते जाओ।

रोहिणी ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के हालात बदतर करने का जश्न विदेश में टॉफी बांटकर और ठहाके लगाकर मनाया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मित्रों, मेलोडी खाओ और अच्छे दिन भूल जाओ।

पीएम मोदी का पांच देशों का दौरा बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों की यात्रा पर हैं। इटली उनकी इस यात्रा का पांचवा और अंतिम पड़ाव है। इससे पहले पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा कर चुके हैं। इटली यात्रा संपन्न होने के बाद पीएम मोदी वापस भारत लौटेंगे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर राजनाथ सिंह का बचाव: कहा- दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मामूली बढ़ोतरी

Story 1

ट्रेन का जनरल टिकट अब हुआ सस्ता: RailOne ऐप से बुकिंग पर पाएं 3% की सीधी छूट

Story 1

मधुमक्खियों के हमले से खौफ में ऑपरेटर, मशीन के अंदर कैद हुआ शख्स

Story 1

ट्विशा शर्मा मौत मामला: 10:50 या 12:05 बजे —मौत के समय में छिपी बड़ी साजिश?

Story 1

बकरीद पर गोवंश कुर्बानी: टीएमसी पहुंची हाई कोर्ट, महुआ मोइत्रा ने बताया गरीबों की रोजी-रोटी का संकट

Story 1

एमपी के किसानों को बड़ी राहत: अब 28 मई तक बेचा जा सकेगा गेहूं, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Story 1

केकेआर की शानदार जीत: मुंबई को हराकर प्लेऑफ की रेस में कोलकाता ने भरी हुंकार

Story 1

तवे के पास कतार में लगा सांड: डोसा खाकर दी ऐसी प्रतिक्रिया कि वायरल हो गया वीडियो

Story 1

दिल्ली में मेरा भारत, मेरा योगदान : घर से काम कर रहे मंत्री-अधिकारी, ईंधन बचाने की मुहिम तेज

Story 1

जंगल सफारी बनी मौत का खेल: हाथी का पीछा देख कांप उठे पर्यटकों के हाथ-पांव