मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब जिन किसानों ने 23 मई तक अपने स्लॉट बुक कर लिए हैं, वे 28 मई तक अपना गेहूं विक्रय केंद्र पर बेच सकेंगे।
क्यों लिया गया यह फैसला? उपार्जन की पुरानी अंतिम तारीख 23 मई थी। हालांकि, स्लॉट बुकिंग के बावजूद कई किसान लंबी कतारों और व्यवस्थागत चुनौतियों के कारण अपना अनाज नहीं बेच पा रहे थे। किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने पोर्टल और खरीदी की तारीखों में विस्तार का फैसला लिया है।
रिकॉर्ड तोड़ खरीदी का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस बार 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य लेकर चल रही है। अब तक राज्य में 91 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। पिछले साल यह आंकड़ा 77 लाख मीट्रिक टन था। सीएम के अनुसार, मध्यप्रदेश देश का सबसे अधिक गेहूं खरीदने वाला राज्य बन गया है।
हर हाल में होगी खरीदी सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने स्लॉट बुक किया है, उनका एक-एक दाना खरीदा जाएगा। खरीदी केंद्रों पर बारदाना, परिवहन और भंडारण जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खराब मौसम या अन्य तकनीकी कारणों से किसानों को दिक्कत न हो।
2625 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान सरकार की ओर से किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि किसान कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं।
प्रदेश में अब तक किसानों से रिकॉर्ड 91 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 20, 2026
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं उपार्जन की अवधि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई, 2026 तक कर दी गई है।
जिनके भी स्लॉट बुक हुए हैं, ऐसे सभी किसानों से गेहूं उपार्जन करेंगे। pic.twitter.com/M3fW5sD4BY
चेपॉक में तनातनी के बाद संजू और क्लासेन का ब्रोमांस , सोशल मीडिया पर जीता फैंस का दिल
बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार: क्या शान मसूद छोड़ेंगे कप्तानी?
ट्विशा शर्मा मौत मामला: जांच पर उठे गंभीर सवाल, दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ा परिवार
मैदान पर बचपना या मस्ती? राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल
डिजिटल होगा देश का सबसे बड़ा कपड़ा मेला! Bharat Tex 2026 के लिए सरकारी मोबाइल ऐप लॉन्च
पीएम मोदी और मेलोनी की ग्लोबल केमिस्ट्री : वे 5 वायरल मूमेंट्स जिसने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
झटका! OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, अब चुकानी होगी 5000 रुपये तक ज्यादा कीमत
कैमरे की चमक या प्राइवेसी पर डकैती? सितारों के लिए क्यों सबसे बड़ा सिरदर्द बन गए हैं पैपराजी
कार डिप्लोमेसी से मेलोडी तक: इंटरनेट पर छाई मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री
भूख या मजबूरी? सात साल की मासूम को बेचने को मजबूर अफगान पिता, वायरल वीडियो ने हिलाया दिल