मुंबई। एक समय था जब पैपराजी और बॉलीवुड सितारों के बीच एक मर्यादित रिश्ता हुआ करता था। लेकिन आज, यह रिश्ता खबर से ज्यादा तमाशा बन चुका है। जया बच्चन ने जब इसे लेकर नाराजगी जताई थी, तब उन्हें रूड कहा गया, लेकिन आज सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक—हर बड़ा स्टार इसी प्राइवेसी हनन से जूझ रहा है।
बीती रात मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर, मरीजों की परवाह किए बिना पैपराजी ने सलमान को कैमरों और फ्लैशलाइट्स से घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच सलमान ने भड़कते हुए कहा— पागल हो क्या? यह कोई इकलौती घटना नहीं है, बल्कि उस अनियंत्रित दौर की बानगी है जहां कंटेंट के नाम पर सितारे अपनी पर्सनल स्पेस खो चुके हैं।
एक दशक पहले, कैमरामैन के पास पत्रकारिता की समझ और एथिक्स होते थे। लेकिन आज, स्मार्टफोन और इंटरनेट के दौर में हर कोई पैपराजी बना फिर रहा है। न कोई ट्रेनिंग, न मर्यादा का ज्ञान। इनका एकमात्र एजेंडा है—विजुअल चाहिए और वायरल करना है। नामचीन पैपराजी ब्रांड्स के पीछे अब एक पूरी अंडरग्राउंड फौज काम कर रही है, जिनके लिए प्राइवेसी से ज्यादा मुनाफा मायने रखता है।
इस बदहाली के लिए सिर्फ पैपराजी जिम्मेदार नहीं हैं। बॉलीवुड की पीआर एजेंसियां भी इसके लिए बराबर की दोषी हैं। जो दिखता है, वो बिकता है की होड़ में सितारे खुद अपनी लोकेशन और रूटीन की जानकारी पैपराजी को देते हैं। इवेंट्स में असली पत्रकारों को दरकिनार कर इन कंटेंट क्रिएटर्स को तरजीह दी जाती है, जिसने समस्या को और गंभीर बना दिया है।
पैपराजी की हरकतें अब सिर्फ फोटो तक सीमित नहीं हैं। वायरल होने के चक्कर में कैमरामैन बैकग्राउंड में भद्दे, वल्गर और डबल मीनिंग कमेंट्स पास करते हैं। आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियों की प्राइवेसी तो तब खतरे में पड़ गई थी, जब पड़ोस की बिल्डिंग से ज़ूम लेंस लगाकर उनकी निजी बालकनी के अंदर तस्वीरें खींच ली गईं। शर्मनाक यह है कि कुछ लोग व्यूज के लिए ऐसी हरकतों को भी बढ़ावा देते हैं।
अगर इस बेलगाम कल्चर पर रोक नहीं लगी, तो यह किसी अनहोनी का कारण बन सकता है। इसके समाधान के लिए दो कदम जरूरी हैं:
कैमरे की चमक सेलिब्रिटी होने की कीमत हो सकती है, लेकिन यह किसी की निजी जिंदगी को सरेआम नीलाम करने का लाइसेंस नहीं है। वक्त आ गया है कि इस अंधी दौड़ पर पूर्णविराम लगाया जाए, वरना यह फिल्म इंडस्ट्री की गरिमा और पत्रकारिता के स्टैंडर्ड—दोनों को निगल जाएगी।
If we can bring that vintage #SalmanKhan , then sky is the limit.
— Pan India Review (@PanIndiaReview) May 20, 2026
The OG Bhai 😎 pic.twitter.com/QbdTjnieSl
मेलोडी की मिठास और 60 हजार से शुरू हुआ सफर: कैसे बनी पारले अरबों की कंपनी?
अभिषेक बनर्जी और सायोनी घोष की ज्वाइंट प्रॉपर्टी का रहस्य: कोलकाता निगम के नोटिस ने बढ़ाई TMC की मुश्किलें
मेलोडी का इंटरनेशनल जलवा: 1 रुपये की टॉफी जिसने विदेशी ब्रांड्स को चटाई धूल
KKR vs MI: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत, लाइव इंटरव्यू में दी गाली; वीडियो हुआ वायरल
भारतीय राजनीति के राहू : राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई राह: गृह और कुटीर उद्योगों से बदलेगी महिलाओं की तकदीर
WTC पॉइंट्स टेबल में तहलका: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर बांग्लादेश ने भारत को पछाड़ा, टॉप-5 में बनाई जगह
DND से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक: बदल जाएगी दिल्ली-NCR की ट्रैफिक तस्वीर
थाईलैंड का बड़ा फैसला: भारतीयों समेत 90 देशों के लिए वीजा-मुक्त प्रवास की अवधि घटी, जानें क्या हैं नए नियम