सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ही सवाल छाया है— आखिर मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? यह चर्चा तब शुरू हुई जब इटली के रोम दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को तोहफे में पारले की मशहूर मेलोडी चॉकलेट भेंट की। दोनों नेताओं की मुस्कुराती तस्वीरें वायरल होते ही यह 43 साल पुरानी टॉफी फिर से चर्चा के केंद्र में आ गई है।
कैसे शुरू हुई मेलोडी की कहानी? पारले प्रोडक्ट्स की नींव 1929 में मोहनलाल दयाल चौहान ने मुंबई के विले पार्ले में रखी थी। बिस्कुट बाजार में अपना लोहा मनवाने के बाद कंपनी ने चॉकलेट सेगमेंट में कदम रखा। 1983 में जब मेलोडी लॉन्च हुई, तो भारतीय बाजार में कैडबरी डेयरी मिल्क और नेस्ले मिल्कीबार जैसे दिग्गज विदेशी ब्रांड्स का कब्जा था।
कीमत बनी सफलता की चाबी उस दौर में प्रीमियम चॉकलेट्स आम आदमी की पहुंच से दूर थीं। पारले ने एक मास्टरस्ट्रोक चला और सिर्फ 1 रुपये में डबल लेयर वाली चॉकलेट पेश की। बाहर से चॉकलेटी और अंदर से क्रीमी मेलोडी ने लोगों को महज एक रुपये में प्रीमियम स्वाद का अहसास कराया।
विदेशी दिग्गजों को कैसे पछाड़ा? मेलोडी की सफलता के पीछे तीन मुख्य कारण रहे:
16,000 करोड़ का साम्राज्य आज पारले एक प्राइवेट इंटरप्राइज है, जिसे चौहान परिवार संभाल रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 16,191 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिसमें मेलोडी का बड़ा योगदान है। भारत के कन्फेक्शनरी मार्केट में 15 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी की मार्केट वैल्यू आज 8 से 10 अरब डॉलर के बीच है।
चौहान परिवार की नेटवर्थ लगभग 5.5 अरब डॉलर आंकी गई है। फिलहाल, यह दिग्गज कंपनी अपने अगले बड़े कदम के तौर पर IPO लाने की तैयारी में है। पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को दी गई इस मेलोडी ने न केवल दोनों देशों के बीच मिठास घोली, बल्कि एक भारतीय ब्रांड की वैश्विक पहचान को भी फिर से ताजा कर दिया।
#WATCH | Thank you for the gift , tweets Prime Minister of Italy, Giorgia Meloni
— ANI (@ANI) May 20, 2026
She says, Prime Minister Modi brought as a gift, a very, very good toffee- Melody
(Video Source: Giorgia Meloni/ X ) pic.twitter.com/wbMALD723q
पिता का साया उठा, न पेंशन थी न बचत; संघर्ष की आग में तपकर हीरा बना यह छात्र
पीएम मोदी और मेलोनी की कोलोसियम विजिट: जानें 2,000 साल पुराने इस खूनी अजूबे का रहस्य
आईपीएल के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी का बचपना वायरल: अवॉर्ड लेने के बाद मैदान पर ही किया कुछ ऐसा!
भीषण गर्मी का अग्निपथ : बांदा में पारा 48 डिग्री के पार, क्या इस हफ्ते मिलेगी राहत?
पागल हो क्या... : अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, बोले- मैं लड़ना नहीं भूला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान , विपक्षी मालिक संजीव गोयनका का दिल जीतकर बोले- तुम्हें जल्द खरीदूंगा
वेलकम टू रोम माय फ्रेंड : इटली में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, मेलोनी के साथ सेल्फी ने बटोरी सुर्खियां
वैभव सूर्यवंशी का अनोखा A सेलिब्रेशन: मैदान पर मचाया धमाल, तो ड्रेसिंग रूम में खोले दिल के राज
Google I/O 2026: AI के साथ बदल गई दुनिया, Gemini 3.5 और स्मार्ट ग्लासेस से गूगल ने मचाया धमाल
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर मचा घमासान, महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी से पूछे तीखे सवाल