हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफियां उपहार में देने के बाद यह कैंडी एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेलोडी बनाने वाली कंपनी पारले का इतिहास कितना दिलचस्प है?
60 हजार में शुरू हुआ साम्राज्य पारले प्रोडक्ट्स की नींव 1929 में मोहनलाल दयाल चौहान ने रखी थी। गुजरात के वलसाड से ताल्लुक रखने वाले मोहनलाल पहले रेशम का व्यापार करते थे। 1920 के दशक में स्वदेशी आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने ब्रिटिश उत्पादों को टक्कर देने की ठानी।
मोहनलाल ने जर्मनी जाकर कन्फेक्शनरी बनाने की तकनीक सीखी। इसके बाद उन्होंने करीब 60,000 रुपये की मशीनरी खरीदी और मुंबई के विले पारले इलाके में अपनी पहली फैक्ट्री डाली। इसी इलाके के नाम पर कंपनी का नाम पारले पड़ा।
किसके हाथों में है कंपनी की कमान? आज पारले एक विशाल साम्राज्य बन चुका है, जिसका मालिकाना हक चौहान परिवार के पास है। वर्तमान में विजय चौहान कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में इसकी कमान संभाले हुए हैं। उनके साथ शरद चौहान और राज चौहान भी कंपनी के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।
धमाकेदार IPO की तैयारी रिपोर्ट्स के अनुसार, पारले जल्द ही अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो कंपनी प्रबंधन इसे लेकर कई बड़े बैंकों से चर्चा कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बड़ी हलचल होगी।
दशकों से भारतीय रसोई का हिस्सा पारले आज देश का सबसे बड़ा FMCG ब्रांड है। Parle-G बिस्किट से लेकर मेलोडी, मोनाको, क्रैकजैक और मैरी जैसे नाम हर भारतीय घर की पहचान बन चुके हैं। कंपनी की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चौहान परिवार की कुल संपत्ति लगभग 45,579 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एक छोटी सी शुरुआत से अरबों की कंपनी तक का पारले का सफर भारतीय उद्यमिता की एक मिसाल है।
#WATCH | Thank you for the gift , tweets Prime Minister of Italy, Giorgia Meloni
— ANI (@ANI) May 20, 2026
She says, Prime Minister Modi brought as a gift, a very, very good toffee- Melody
(Video Source: Giorgia Meloni/ X ) pic.twitter.com/wbMALD723q
‘पापा नाक रगड़कर माफी मांगें’: ट्विशा शर्मा की मौत ने खोले दहेज की काली दुनिया के पन्ने
लाइव इंटरव्यू में ऋषभ पंत ने खोया आपा, गाली देने पर अब बीसीसीआई ले सकता है बड़ा एक्शन
वैभव सूर्यवंशी का सिक्सर धमाका : IPL इतिहास में रचा नया कीर्तिमान
आगे-आगे बाबा, पीछे-पीछे कूलर... जेल से बाहर आते ही संत रामपाल का VIP स्वैग वायरल
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर मचा घमासान, महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी से पूछे तीखे सवाल
Google I/O 2026: अब चश्मे से होगा दुनिया का काम, Gemini AI के साथ लॉन्च हुए स्मार्ट ग्लास
वैभव सूर्यवंशी के A सेलिब्रेशन का राज: क्या है इस खास इशारे का इमोशनल कनेक्शन?
पीएम मोदी से सवाल पूछकर फंसी नॉर्वे की पत्रकार: मेटा ने अकाउंट किए सस्पेंड, अब लगा चीनी जासूस होने का आरोप
दीपिका नागर मौत मामला: जोरदार आवाज आई और... , चश्मदीद ने बयां की घटना की रात की सच्चाई
मेलोडी ने जाम कर दिया इंटरनेट: PM मोदी के एक गिफ्ट ने हकीकत में बदल दिया सोशल मीडिया का ट्रेंड