प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन संरक्षण के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत दिल्ली सरकार के सभी विभाग, मंत्री और मुख्यमंत्री सप्ताह में दो दिन (बुधवार और शनिवार) वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) कर रहे हैं।
कपिल मिश्रा ने घर से संभाला कामकाज इस पहल के तहत आज पहला वर्क फ्रॉम होम दिवस है। कपिल मिश्रा ने अपने घर से मीटिंग्स आयोजित कीं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बैठकें ऑनलाइन की जा रही हैं। केवल अत्यंत महत्वपूर्ण फाइलों के लिए ही अधिकारियों को बुलाया जा रहा है, और वे भी इलेक्ट्रिक वाहनों या कार पूलिंग के जरिए पहुंच रहे हैं।
अनिवार्य है नियम का पालन सरकार ने स्पष्ट किया है कि बुधवार और शनिवार को घर से काम करना अनिवार्य है। इसके अलावा भी अधिकारियों और मंत्रियों को सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) या कार पूलिंग का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यह पहल ईंधन बचाने के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूती देने के लिए की गई है।
जरूरी सेवाओं को मिली छूट कपिल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पानी, फायर और पुलिस जैसी आवश्यक सेवाओं (Essential Services) को इस आदेश से बाहर रखा गया है, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही, दिल्ली के कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों और CII डेलिगेशन ने भी अपने स्तर पर वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग लागू करने का निर्णय लिया है।
विपक्ष के आरोपों पर तंज सरकार की इस मुहिम को विपक्ष द्वारा ढोंग करार दिए जाने पर कपिल मिश्रा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, विपक्ष को तो जनता ने पहले ही परमानेंट वर्क फ्रॉम होम दे दिया है। उन्हें ऐसी सकारात्मक पहल का समर्थन करना चाहिए।
देश प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 20, 2026
ईंधन संरक्षण के इसी महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने भी एक बड़ी पहल की है।
ऊर्जा और ईंधन बचाने के इस संकल्प के तहत आज मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/gox3dGLn5t
चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन: भारत के अचूक सूर्यास्त्र ने चांदीपुर में भरी हुंकार
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया शादी के लिए प्रपोज, इमोशनल होकर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
दिल्ली में मेरा भारत, मेरा योगदान : घर से काम कर रहे मंत्री-अधिकारी, ईंधन बचाने की मुहिम तेज
बांग्लादेश का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप : पाकिस्तान को घर में रौंदकर रचा नया इतिहास
DND से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक: बदल जाएगी दिल्ली-NCR की ट्रैफिक तस्वीर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान , विपक्षी मालिक संजीव गोयनका का दिल जीतकर बोले- तुम्हें जल्द खरीदूंगा
पंजाब का सियासी गणित: प्रदीप गुप्ता बोले - कम वोट शेयर में भी जीत जाएगी ये पार्टी
भारत-इटली की नई ग्लोबल केमिस्ट्री : पीएम मोदी और मेलोनी ने साझा ब्लॉग में खोला 2029 का बड़ा विजन
पीएम मोदी का इटली की पीएम मेलोनी को स्वीट सरप्राइज: उपहार में दी मशहूर मेलोडी , वायरल हुआ वीडियो
फैशन डिप्लोमेसी: मेलोनी संग पीएम मोदी का रॉयल लुक क्यों बन गया इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र?