इटली के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी (Melody) भेंट की, जिसे पाकर मेलोनी बेहद खुश नजर आईं।
मेलोनी ने साझा किया वीडियो सोशल मीडिया पर मेलोडी (Melodi) नाम को लेकर लोगों के बीच जो उत्सुकता रहती है, उसे पीएम मोदी ने इस तोहफे के जरिए और भी खास बना दिया। मेलोनी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री मोदी से यह स्पेशल गिफ्ट लेते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
रोम में दिखी दोनों नेताओं की शानदार बॉन्डिंग पीएम मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर रोम पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर उन्होंने मेलोनी के साथ डिनर किया और उसके बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर मशहूर ऐतिहासिक स्थल कोलोसियम देखने निकले। यात्रा के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री और गर्मजोशी देखी गई।
क्या हुई बातचीत? मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि वे भारत-इटली की दोस्ती को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भविष्य की रणनीतियों पर फोकस इस दौरे के दौरान भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही दोनों नेता जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 की समीक्षा भी कर रहे हैं। पीएम मोदी रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का दौरा भी करेंगे, ताकि वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूती दी जा सके।
Upon landing in Rome, had the opportunity to meet Prime Minister Meloni over dinner followed by a visit to the iconic Colosseum. We exchanged perspectives on a wide range of subjects. Looking forward to our talks today, where we will continue the conversation on how to boost the… pic.twitter.com/df0bDYKCdU
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
आगे-आगे बाबा, पीछे-पीछे कूलर... जेल से बाहर आते ही संत रामपाल का VIP स्वैग वायरल
आखिर ये Melodi इतनी चॉकलेटी क्यों है? इटली में पीएम मोदी के गिफ्ट की चर्चा
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत से मचा हड़कंप, प्लेऑफ की रेस में 4 टीमों की बढ़ी धड़कनें
ट्रंप के बाद पुतिन की ड्रैगन से दोस्ती: बीजिंग में 40 बड़े समझौतों का ब्लूप्रिंट तैयार
रोम की शाम, भारत-इटली की नई उड़ान: कोलोसियम में पीएम मोदी और मेलोनी की विशेष मुलाकात
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई राह: गृह और कुटीर उद्योगों से बदलेगी महिलाओं की तकदीर
पीएम मोदी का इटली की पीएम मेलोनी को स्वीट सरप्राइज: उपहार में दी मशहूर मेलोडी , वायरल हुआ वीडियो
अमित शाह पर भूपेश बघेल का तीखा हमला: कहा- झूठ बोलने का ठेका ले रखा है
भारत-इटली की बढ़ती दोस्ती: 4 साल में 7वीं बार मिले मोदी-मेलोनी, रक्षा से लेकर AI तक बनी बड़ी सहमति
मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की नटखट हरकत, बीच मैच में उतार दी पतलून!