Infinix अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट Hot 70 Series के ग्लोबल लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सीरीज 25 मई को दुनिया के सामने पेश की जाएगी।
iPhone जैसा प्रीमियम डिजाइन इस सीरीज के स्मार्टफोन अपने स्टाइलिश लुक के लिए चर्चा में हैं। लीक रिपोर्ट्स और टीजर के मुताबिक, इनका डिजाइन काफी हद तक iPhone से प्रेरित है। इनमें सबसे बड़ी खासियत कलर चेंजिंग बैक पैनल है, जो रोशनी और एंगल के हिसाब से अपना रंग बदलता है।
सीरीज में होंगे ये दमदार मॉडल्स Infinix इस इवेंट में Hot 70 और Hot 70 Pro जैसे मॉडल्स पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने पहले ही बांग्लादेश में Hot 70 4G को उतार दिया है, लेकिन अब ग्लोबल मार्केट में इसके अपग्रेडेड वर्जन्स के आने का इंतज़ार है।
फोटोग्राफी के लिए AI का तड़का कैमरा सेटअप की बात करें तो, इस सीरीज में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें नए AI टूल्स और बेहतर नाइट फोटोग्राफी एल्गोरिदम दे रही है, जिससे कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें ली जा सकेंगी।
बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले Infinix अपनी पावरफुल बैटरी के लिए जानी जाती है। Hot 70 Series में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, स्मूथ गेमिंग और स्क्रॉलिंग अनुभव के लिए इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा।
बजट में प्रीमियम फीचर्स Infinix की रणनीति हमेशा से कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने की रही है। कंपनी का नया अपडेटेड XOS अब एडवांस AI फीचर्स के साथ आ रहा है। उम्मीद है कि Hot 70 सीरीज को आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, जो इसे बजट सेगमेंट में एक बड़ा दावेदार बनाती है।
लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगा कि कंपनी इन स्मार्टफोन्स को किन देशों में सबसे पहले उपलब्ध कराएगी।
One Phone. Two Colors.
— Infinix Mobile (@Infinix_Mobile) May 19, 2026
Reject the ordinary. #HOTLikeYOU
Does yours change color? #HOT70Series | ComingSoon | May 25 pic.twitter.com/FdClAU30jL
CBSE का ऑन-स्क्रीन संकट: पोर्टल क्रैश और खराब रिजल्ट से छात्रों में उबाल, उठाई बहिष्कार की मांग
ई-फार्मेसी नियमों के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 12.5 लाख दुकानों पर लटकेगा ताला
बादामी गुफा मंदिर में बवाल: ASI कर्मचारी को चप्पल पहने देख भड़की महिला, वीडियो हुआ वायरल
मेलोडी की मिठास और 60 हजार से शुरू हुआ सफर: कैसे बनी पारले अरबों की कंपनी?
IPL 2026: सुनामी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, बताया- दबाव में किसने बढ़ाया हौसला
ट्विशा शर्मा केस: बढ़ता जा रहा है सीबीआई जांच का दबाव, विपक्ष ने सरकार को घेरा
दिल्ली में मेरा भारत, मेरा योगदान : घर से काम कर रहे मंत्री-अधिकारी, ईंधन बचाने की मुहिम तेज
मोर्चरी में सड़ रहा ट्विशा शर्मा का शव, भोपाल पुलिस की खौफनाक चिट्ठी से परिवार को सदमा
तवे के पास कतार में लगा सांड: डोसा खाकर दी ऐसी प्रतिक्रिया कि वायरल हो गया वीडियो
मोदी-मेलोनी की Melodi से शेयर बाजार में आई सुनामी, लेकिन क्या आप भी हुए धोखे का शिकार?