भोपाल: ग्लैमर छोड़ कॉर्पोरेट जगत में पहचान बनाने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच चुका है। 12 मई को ससुराल में मृत पाई गईं ट्विशा का शव पिछले 8 दिनों से AIIMS भोपाल की मोर्चरी में रखा है।
अब भोपाल पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को भेजी गई एक चिट्ठी ने पूरे मामले में नया भूचाल ला दिया है। पुलिस का कहना है कि मोर्चरी में रखे शव के सड़ने की संभावना बढ़ रही है, इसलिए परिवार तुरंत अंतिम संस्कार करे।
पुलिस ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में शव को -4 डिग्री सेल्सियस पर रखा गया है, लेकिन सड़ने से बचाने के लिए इसे -80 डिग्री पर रखने की जरूरत है, जो सुविधा वहां उपलब्ध नहीं है।
दूसरी ओर, ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है, अगर AIIMS में व्यवस्था नहीं है, तो हम कहां जाएं? आप किस दबाव में काम कर रहे हैं? और जब हमने FIR दर्ज होते ही दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की थी, तब इसे अनसुना क्यों किया गया?
AIIMS की प्रारंभिक रिपोर्ट ने आत्महत्या के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। सबसे बड़ा संदेह तब पैदा हुआ जब पता चला कि जांच अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम के दौरान वह नायलॉन बेल्ट पेश ही नहीं की, जिससे कथित तौर पर फांसी लगाने की बात कही जा रही थी।
बिना सबूत के, डॉक्टर गर्दन पर मिले निशानों का वैज्ञानिक मिलान नहीं कर सके। परिजनों का आरोप है कि यह जानबूझकर सबूतों को नष्ट करने की साजिश है।
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने गर्दन पर दो समानांतर लिगेचर मार्क (कसने के निशान) देखे। विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य फांसी में एक ही तिरछा निशान बनता है। दो समानांतर निशानों ने इस आशंका को जन्म दिया है कि कहीं गला घोंटने के बाद शव को फंदे पर लटकाया तो नहीं गया?
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने दर्द बयां करते हुए कहा, जब मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल के सबूत मेल ही नहीं खा रहे, तो हम अधूरा सच मानकर बेटी का अंतिम संस्कार कैसे कर दें?
ट्विशा और उनकी मां के बीच सामने आई आखिरी WhatsApp चैट से खुलासा हुआ है कि शादी के महज पांच महीनों में ही वह भारी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रही थीं। आरोप है कि उनके वकील पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास उन्हें दहेज के लिए लगातार टॉर्चर कर रहे थे।
मामले का मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने महज 10,000 रुपये का इनाम रखा है। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप और किसी स्वतंत्र संस्थान से जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस का दबाव रंग लाता है या ट्विशा के मामले में छिपा खौफनाक सच सामने आता है।
*Bhopal, Madhya Pradesh: Brother of deceased Twisha Sharma, Ashish Sharma says, ... If there is no arrangement in AIIMS, then where should we go?... Secondly, the thing that we demanded as soon as the FIR was filed—why was no decision taken then? How much pressure are you under?… pic.twitter.com/w4Axsb3afS
— IANS (@ians_india) May 20, 2026
सड़क पर नमाज बनाम त्योहार: योगी के बयान पर गरमाई सियासत, नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद ने पूछे तीखे सवाल
प्राइवेट जेट छोड़ आम मुसाफिर बने कमल हासन: इकोनॉमी क्लास में सफर कर जीते करोड़ों दिल
रोम में गूंजा मेरे दोस्त का स्वागत: पीएम मोदी के इटली दौरे से भारत-इटली के रिश्तों में नया अध्याय
‘मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर है...’, वैभव सूर्यवंशी के परिपक्व बयान ने जीता फैंस का दिल
लाइव इंटरव्यू में ऋषभ पंत ने पार की मर्यादा, गाली देकर विवादों में फंसे एलएसजी कप्तान
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का टीजर रिलीज: क्या प्रशांत नील फिर दोहरा रहे हैं सालार और केजीएफ का फॉर्मूला?
वैभव सूर्यवंशी की बचकानी हरकत: अवॉर्ड लेते ही मैदान पर उतारी पैंट, वीडियो हुआ वायरल
बादामी गुफा मंदिर में बवाल: ASI कर्मचारी को चप्पल पहने देख भड़की महिला, वीडियो हुआ वायरल
CBSE का ऑन-स्क्रीन संकट: पोर्टल क्रैश और खराब रिजल्ट से छात्रों में उबाल, उठाई बहिष्कार की मांग
मेलोडी का जादू: पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती के 5 वायरल मोमेंट्स