भोपाल की 33 वर्षीय मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिवार ने भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच के लिए दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है।
मृतका के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने रिपोर्ट में बड़ी विसंगतियों का दावा किया है। उन्होंने बताया कि ट्विशा की लंबाई लगभग 172-173 सेंटीमीटर (करीब 5.7 फीट) थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे केवल 161 सेंटीमीटर दर्ज किया गया है। वकील का कहना है कि शव की पहचान और बुनियादी शारीरिक जानकारी में इतनी बड़ी गलती जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है।
अधिवक्ता अंकुर पांडे ने जांच एजेंसियों पर मामले में लापरवाही बरतने और साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भोपाल एम्स में प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। वकील का दावा है कि परिवार पर जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया जा रहा है, ताकि मामले की सच्चाई दफन हो सके।
परिवार का कहना है कि भोपाल एम्स के पास लंबे समय तक शव को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, जिससे शव की स्थिति खराब हो रही है। इसी आधार पर वे दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों—विशेषकर शरीर पर मौजूद चोटों—की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके।
इस मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने राज्य सरकार से सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट (ATR) तलब की है।
परिवार की मांग के बाद मामला अदालत पहुंच गया है। पुलिस ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्हें दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। दूसरी ओर, पुलिस ने परिवार को पत्र लिखकर शव को जल्द से जल्द ले जाने को कहा है, ताकि डीकंपोजिशन (शव के गलने) की प्रक्रिया को रोका जा सके। फिलहाल, पूरे मामले की दिशा अदालत के अगले फैसले पर टिकी है।
*#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Twisha Sharma death case | Advocate Ankur Pandey says, The investigative agencies have mishandled this case. They try to influce things at AIIMS Bhopal... They are trying every possible way to contaminate the procedure of AIIMS and the… pic.twitter.com/oARXjKuK3m
— ANI (@ANI) May 20, 2026
IPL 2026: ऑरेंज कैप पर 15 साल के वैभव का राज, विराट-अभिषेक टॉप-5 से बाहर
ई-फार्मेसी नियमों के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 12.5 लाख दुकानों पर लटकेगा ताला
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत, इंटरव्यू में निकली गाली; वीडियो वायरल
मेलोडी की मिठास और 60 हजार से शुरू हुआ सफर: कैसे बनी पारले अरबों की कंपनी?
हापुड़ में लाल मौत की फैक्ट्री: टमाटर नहीं, केमिकल और सड़े रंगों से बन रहा था सॉस
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा हमला: मोदी सरकार देशद्रोही, आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान
IPL मैच में नीट का शोर: बैनर लहराकर NSUI ने NTA को घेरा
ड्रैगन का तांडव: जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का टीजर रिलीज: क्या प्रशांत नील फिर दोहरा रहे हैं सालार और केजीएफ का फॉर्मूला?
भीषण गर्मी का अग्निपथ : UP में 48 डिग्री के पार पारा, दिल्ली से राजस्थान तक झुलस रहा उत्तर भारत