रायबरेली में बुधवार को एक बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए देश को बेचने का गंभीर आरोप लगाया।
पीएम-गृहमंत्री देशद्रोही हैं राहुल गांधी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि जब भी आरएसएस के कार्यकर्ता आपके पास आएं, तो उनसे साफ कहिए कि आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देशद्रोही हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने भारत की पूरी आर्थिक प्रणाली को अडानी, अंबानी और अमेरिका के हाथों में सौंप दिया है।
मोदी फिर रोएंगे, जिम्मेदारी से भागेंगे राहुल गांधी ने देश में एक बड़े आर्थिक तूफान की चेतावनी दी है। राहुल का दावा है कि आने वाले दो-तीन महीनों में स्थिति बिगड़ने वाली है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, नोटबंदी और कोविड के समय की तरह, जब अर्थव्यवस्था गिरेगी तो मोदी फिर रोएंगे और अपनी गलती मानने के बजाय जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करेंगे।
संविधान को बताया जनता का खून सभा में राहुल ने संविधान को केंद्र में रखते हुए कहा कि इसमें देश की जनता की आवाज और खून शामिल है। उन्होंने उपस्थित भीड़ से सवाल किया कि जब आरएसएस के लोग संविधान फाड़कर फेंकते हैं, तो आप चुप क्यों रहते हैं? उन्होंने डॉ. अंबेडकर से लेकर कबीर और बुद्ध तक के विचारों का हवाला देकर संविधान की रक्षा का आह्वान किया।
इटली दौरे पर राहुल का तंज प्रधानमंत्री की हालिया पांच देशों की विदेश यात्रा पर राहुल ने चुटकी ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान, युवा और महिलाएं महंगाई और बेरोजगारी से रो रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री रील बनाने और विदेश घूमने में व्यस्त हैं। उन्होंने इसे नेतृत्व नहीं, बल्कि नौटंकी करार दिया।
भाजपा का पलटवार राहुल के इन बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी की बातें केवल परिवारवाद की राजनीति और झूठ का पुलिंदा हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और संविधान का पूरी तरह से सम्मान किया जा रहा है।
राजनीतिक संदेश लोकसभा चुनाव के बाद यह राहुल गांधी का रायबरेली का सातवां दौरा था। राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी अब लगातार संविधान, आर्थिक न्याय और सामाजिक समता के मुद्दों को अपनी राजनीति की धुरी बना रहे हैं, जो आने वाले समय में भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।
*#WATCH | Raebareli, UP: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, PM Narendra Modi has sold off India s economic system. He has handed over the economic system of India to Ambani, Adani and America. Now an economic storm is coming, and PM Narendra Modi and the government… pic.twitter.com/fPm7rZ8gwl
— ANI (@ANI) May 20, 2026
ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम पर फंसा पेंच, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जारी होगा लुकआउट नोटिस
ईरान समझौते के लिए बेताब, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें औंधे मुंह गिरेंगी
भीषण गर्मी का अग्निपथ : UP में 48 डिग्री के पार पारा, दिल्ली से राजस्थान तक झुलस रहा उत्तर भारत
पीएम मोदी और मेलोनी की ग्लोबल केमिस्ट्री : वे 5 वायरल मूमेंट्स जिसने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
रोम की सड़कों पर दिखा Modi-Meloni का जलवा, कोलोसियम में बढ़ी भारत-इटली की दोस्ती
ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विसंगतियों पर खड़े हुए गंभीर सवाल
20 रुपये की पानी की बोतल और 85 रुपये की डिलीवरी: कंपनी का घाटे वाला गणित देख दंग रह गए लोग
IPL 2026: प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए जंग, क्या चमत्कार कर पाएगी KKR?
IPL प्लेऑफ का महा-गणित : मुंबई इंडियंस के हाथों में 3 टीमों का भविष्य, राजस्थान की बढ़ी टेंशन
मैदान पर भड़के थे संजू और क्लासेन, अब दिल जीत लेने वाले मैसेज से खत्म किया विवाद