पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज की तपिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पारा खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।
यूपी बना हॉटस्पॉट , 48 डिग्री पर तप रहा बांदा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हालात बेहद गंभीर हैं। बांदा जिला सबसे ज्यादा तप रहा है, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हमीरपुर, जालौन, महोबा और झांसी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में तापमान 47 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं।
दिल्ली में भट्ठी जैसी स्थिति, ऑरेंज अलर्ट जारी राजधानी दिल्ली और NCR में भी लू का कहर जारी है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट में तब्दील कर दिया है। अगले 5 दिनों तक दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे जाने की संभावना बेहद कम है।
राजस्थान से महाराष्ट्र तक लू का प्रकोप राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पारा 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पंजाब और हरियाणा में भी पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं, महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती और वर्धा में भी भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है।
क्यों बढ़ रही है गर्मी? एल नीनो बना बड़ा कारण विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में हीटवेव अब पहले से कहीं अधिक लंबी, तीव्र और लगातार होने लगी है। शोध में पाया गया है कि एल नीनो-सदर्न ऑसिलेशन (ENSO) का सीधा असर भारतीय मौसम पर पड़ रहा है। एल नीनो वाले वर्षों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है और हीटवेव का दायरा काफी बड़ा हो जाता है।
देशभर में मौसम का डबल अटैक एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत लू (Heat Wave) से झुलस रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। यानी देश दो तरह की चरम मौसमी परिस्थितियों का सामना कर रहा है।
सावधानी ही बचाव है मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सलाह दी है:
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 20, 2026
मुख्य बिंदु
उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत में इस सप्ताह के दौरान तथा पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस सप्ताह के दौरान तथा पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी… pic.twitter.com/LOaN4tUIaY
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान , विपक्षी मालिक संजीव गोयनका का दिल जीतकर बोले- तुम्हें जल्द खरीदूंगा
रोम में मेलोडी का जलवा: पीएम मोदी के स्वागत में मेलोनी का खास अंदाज, वायरल हुई सेल्फी
रोम में दोस्त का भव्य स्वागत: पीएम मोदी और मेलोनी की सेल्फी ने बटोरी सुर्खियां
आगे-आगे बाबा, पीछे-पीछे कूलर... जेल से बाहर आते ही संत रामपाल का VIP स्वैग वायरल
मेलोनी को मेलोडी का तोहफा: पीएम मोदी के इस छोटे से गिफ्ट की चर्चा क्यों है?
बकरीद पर गोवंश कुर्बानी: टीएमसी पहुंची हाई कोर्ट, महुआ मोइत्रा ने बताया गरीबों की रोजी-रोटी का संकट
15 की उम्र में सिक्सर किंग : वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में रचा कीर्तिमान
पढ़ाई करो, आंदोलन नहीं : मंत्री की नसीहत के बीच पटना में महिला अभ्यर्थियों को घसीटती दिखी पुलिस
सपेरा कार्टून विवाद: नॉर्वे के अखबार ने पीएम मोदी को दिखाया तो भड़का भारत, नस्लवाद का लगा आरोप
दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज के पास दहला इलाका: 22 वर्षीय युवक की सरेआम गोलियों से हत्या