उत्तर-पूर्वी दिल्ली का वेलकम इलाका मंगलवार रात गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्रा उठा। श्याम लाल कॉलेज के पास केशव चौक पर अज्ञात बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस बेरहमी से की गई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
कौन था मृतक? पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमनउल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। वह मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला का रहने वाला था। अमनउल्लाह के पिता मोहम्मद तस्लीम हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने इतनी बेरहमी से इस वारदात को अंजाम क्यों दिया।
अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक परिजन गंभीर रूप से घायल अमनउल्लाह को जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे कितनी गोलियां लगीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
क्राइम सीन पर जुटी फोरेंसिक टीम वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्राइम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। जांच टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के लिए अब ये वैज्ञानिक साक्ष्य केस सुलझाने में बेहद अहम साबित होंगे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वेलकम थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले की कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
#WATCH | Delhi | An incident of murder has been reported near the Keshav Chowk within the jurisdiction of the Welcome Police Station area. Police and FSL teams are at the spot. More details are awaited. pic.twitter.com/d1x4EnkaSp
— ANI (@ANI) May 20, 2026
आतंकवाद पर PM मोदी की दो टूक: नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स
डुबारे कैंप हादसा: महिला टूरिस्ट के बाद अब उस हाथी की भी मौत जिसने कुचला था
मेलोनी संग मोदी की सेल्फी वायरल: रोम में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, जानें क्या हैं इस दौरे के मायने?
भारत आ रहे हैं पुतिन: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होगी वैश्विक दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
गाजियाबाद: रेप के आरोपी का विजय जुलूस , जेल से निकलते ही फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में साजिश की बू: टॉयलेट से मिला पेट्रोल में भीगा कपड़ा, मची अफरा-तफरी
हापुड़ में लाल मौत की फैक्ट्री: टमाटर नहीं, केमिकल और सड़े रंगों से बन रहा था सॉस
पीएम मोदी से सवाल पूछकर फंसी नॉर्वे की पत्रकार: मेटा ने अकाउंट किए सस्पेंड, अब लगा चीनी जासूस होने का आरोप
मुंबई के युवक का सनसनीखेज दावा: क्या आपका FASTag भी है खतरे में?
ओस्लो में भारत की बड़ी रणनीतिक चाल: PM मोदी ने नॉर्डिक देशों के साथ खोले निवेश और टेक्नोलॉजी के नए द्वार