हावड़ा: हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर उस समय हड़कंप मच गया जब रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस (13021) के एक जनरल कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन के रवाना होने से ठीक पहले हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।
जान बचाकर भागे यात्री टॉयलेट से उठता धुएं का गुबार देखकर यात्री घबरा गए। किसी अनहोनी के डर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत कोच से बाहर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
खुलासा: पेट्रोल से सुलगाने की कोशिश? जांच के दौरान कोच के अंदर से कुछ ऐसा मिला जिसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। रेलवे को वहां पेट्रोल में भीगा हुआ एक आधा जला हुआ कपड़ा मिला। इसे किसी बड़ी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।
रेलवे ने अपने बयान में कहा, शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि कुछ असामाजिक तत्व यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालकर डर और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। RPF और अन्य एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
सासाराम में भी ट्रेन बनी आग का गोला इसी बीच, बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर भी एक ऐसी ही घटना सामने आई। पटना जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के कोच से घना धुआं निकलता देख प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई।
यह घटना सुबह करीब 6 बजे तब हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे के अनुसार, सासाराम की घटना के पीछे शुरुआती वजह शॉर्ट-सर्किट मानी जा रही है।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, दोनों ही मामलों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
*Ministry of Railway says - Today, following a report of a fire in a coach of the Mithila Express while it was stationed at Howrah, an investigation was conducted which led to the recovery of a half-burnt piece of cloth soaked in petrol...Railway staff demonstrated promptness and… https://t.co/JREChtOqEK pic.twitter.com/sZGVjNTRZV
— ANI (@ANI) May 19, 2026
आतंकवाद पर PM मोदी की दो टूक: नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, 4 नए चेहरों की एंट्री और दिग्गजों पर सस्पेंस
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए संजीव गोयनका, मैदान पर झुककर जीता सबका दिल
क्या सड़क पर नमाज पढ़ना जायज है? मुस्लिम सांसद का बड़ा बयान
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सास का दावा- गर्भावस्था के बाद बदल गया था उसका व्यवहार
आसमान से बरसेगा कहर: DRDO की घातक मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण
ट्विशा शर्मा केस: पुलिस कमिश्नर का बड़ा खुलासा, सास के ड्रग्स वाले दावे की निकली हवा
ऋषभ पंत से उपकप्तानी छिनने पर मचा बवाल: गंभीर और अगरकर के दोहरे मापदंड पर उठे सवाल!
RR vs LSG: मिचेल मार्श की तूफानी पारी, शतक से चूके लेकिन लखनऊ ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
क्या पाकिस्तान लिखेगा इतिहास या फिर होगी शर्मनाक हार? बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट का रोमांच चरम पर