देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मई की तपती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजस्थान तक पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी का दौर जारी है।
दिल्ली-एनसीआर: लू का येलो अलर्ट दिल्ली में तापमान लगातार 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई के लिए भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा।
यूपी में रेड अलर्ट, राजस्थान में धूल भरी आंधी उत्तर प्रदेश के कई जिलों, विशेषकर आगरा, झांसी, बांदा और प्रयागराज जैसे इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं, राजस्थान में 22 मई तक 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। पिलानी और चित्तौड़गढ़ में पारा पहले ही 46 डिग्री के पार निकल चुका है।
19 राज्यों में बारिश और आंधी का तांडव एक तरफ जहां उत्तर भारत गर्मी से जल रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्व के राज्यों के लिए राहत की खबर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, तेलंगाना, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है।
उत्तराखंड और बिहार का हाल उत्तराखंड के मैदानी इलाकों (देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश) में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। बिहार में 25 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट है। इसके बाद 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। इस दौरान भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है।
सावधानी बरतें मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हाइड्रेटेड रहें और सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से बचें। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में स्थिति तनावपूर्ण बनी रह सकती है।
*🔥 HEATWAVE ALERT FOR UTTAR PRADESH 🔥
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 19, 2026
Issue Date: 19-05-2026
Heatwave to severe heatwave conditions are very likely to prevail over several districts of Uttar Pradesh during the next 2 days. Residents are advised to take necessary precautions and avoid prolonged exposure to… pic.twitter.com/dgzRrBZUn7
6.5 फीट का तूफान टीम इंडिया में: कौन हैं गुरनूर बरार, जिन्होंने अपनी रफ्तार से हिला दी है क्रिकेट की दुनिया?
सड़क पर नमाज बनाम त्योहार: योगी के बयान पर गरमाई सियासत, नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद ने पूछे तीखे सवाल
CM विजय का तमिल कार्ड और कांग्रेस की दुविधा: क्या फिर जागृत हुआ प्रभाकरन का जिन्न ?
धड़ाम की आवाज आई और मैं भागा बाहर : दीपिका की मौत के चश्मदीद ने बयां की उस रात की खौफनाक दास्तान
जानलेवा हो रही गर्मी: हीटस्ट्रोक के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत, इंटरव्यू में निकली गाली; वीडियो वायरल
भीषण गर्मी का कहर: दिल्ली समेत उत्तर भारत में लू का रेड अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मथुरा: मासूम का कॉलर पकड़कर थाने ले गए दरोगा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
गोविंदा के टूटे दांत पर मचा बवाल: ट्रोल्स को फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ट्विशा शर्मा मामला: यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह ने उठाए सवाल, कहा- मौत की कहानी गले नहीं उतर रही