दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। एक तरफ सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता भी लगातार गिर रही है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP-1 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।
AQI का स्तर खराब श्रेणी में आयोग ने यह कदम 19 मई को दर्ज किए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आधार पर उठाया है। उस दिन दिल्ली का AQI 208 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग (IMD) और IITM के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हवा की स्थिति में सुधार के आसार कम हैं, जिसके चलते यह सख्ती बरती गई है।
क्या होता है GRAP-1? GRAP के नियमों के अनुसार, जब हवा का स्तर 201 से 300 के बीच (खराब श्रेणी) पहुंचता है, तो पहले चरण की पाबंदियां लागू की जाती हैं। इसके बाद हवा की गुणवत्ता बिगड़ने पर चरण-दर-चरण सख्ती बढ़ाई जाती है:
एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश आयोग ने स्पष्ट किया है कि GRAP-1 के तहत निर्धारित नियमों का पालन पूरे NCR क्षेत्र में सख्ती से कराया जाएगा। सभी संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करें। समिति लगातार AQI की निगरानी कर रही है और स्थितियों के आकलन के बाद आगे के निर्णय लिए जाएंगे।
नागरिकों से सहयोग की अपील प्रशासन ने आम जनता से भी नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि व्यक्तिगत स्तर पर सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने से ही प्रदूषण के इस स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। फिलहाल, दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी और प्रदूषण की इस दोहरी मार से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।
The Commission for Air Quality Management (CAQM) invokes Stage 1 of the Graded Response Action Plan (GRAP) across Delhi-NCR as air quality is in poor quality. pic.twitter.com/lhPsfZMKT8
— ANI (@ANI) May 19, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामला: मेरी कोख से जन्मी थी वो, गंदे लोग झूठ बोल रहे , मां का छलका दर्द
राजनीति का माइक्रो-हिंदुत्व : घर के पूजा घर तक पहुंची बीजेपी की नई चाल!
राहुल गांधी की झंडा चूक: अडानी पर निशाना साधने के चक्कर में खुद हुए ट्रोल
भीषण गर्मी का असर: पेड़ों की छांव छोड़ स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक पीता दिखा बंदर!
आईपीएल 2026: चेन्नई में भिड़े सैमसन और क्लासेन, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव
नोएडा: अगर पता होता ससुर भूमाफिया है, तो बेटी की शादी कभी नहीं करते ; दीपिका हत्याकांड में दहला परिवार
मंदिरों के सोने पर सरकारी सर्जिकल स्ट्राइक : अफवाहों का हुआ पर्दाफाश
RR vs LSG: प्लेऑफ की जंग में राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव मैच
यमराज छुट्टी पर हैं क्या? लखनऊ में बिना हैंडल पकड़े स्कूटी चलाते युवक का वीडियो वायरल
हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, समस्याओं का नहीं , नॉर्वे में भारत का दो-टूक जवाब