चेन्नई: क्या महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को अलविदा कह दिया है? 18 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में CSK और SRH के मैच के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। मैदान का चक्कर, सुपर फैन का आलिंगन और साथी खिलाड़ियों का भावुक अंदाज कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
धोनी का फेयरवेल राउंड? मैच खत्म होने के बाद धोनी पूरे चेन्नई के मैदान पर घूमे। उन्होंने CSK के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ चक्कर लगाया। इस लैप ऑफ ऑनर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। फैंस इसे धोनी का IPL में बतौर खिलाड़ी आखिरी सफर मान रहे हैं। एक वायरल वीडियो में वे अपनी जर्सी फैंस की ओर उछालते भी दिखे।
सुपर फैन के लिए खास पल धोनी का अपने एक सुपर फैन को गले लगाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। चेन्नई के हर मैच में दिखने वाले इस फैन से धोनी की मुलाकात और उनका प्यार भरा अंदाज फैंस को भावुक कर गया। यह लम्हा किसी विदाई समारोह जैसा ही प्रतीत हो रहा था।
रैना का साथ और पुरानी यादें मैदान पर धोनी अपने पुराने दोस्त और चिन्ना थाला सुरेश रैना से भी गले मिले। उनकी बॉन्डिंग को देख स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक की आंखें नम थीं। मैच से पहले रैना का चेन्नई पहुंचना भी अब इसी विदाई के कयासों से जोड़ा जा रहा है। टीम के साथ ली गई ग्रुप फोटो ने इस माहौल को और भी यादगार बना दिया।
दिग्गजों का मानना- यह अंत है भले ही CSK की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्रिकेट जगत के दिग्गजों का मानना है कि धोनी का वक्त पूरा हो चुका है। कमेंट्री के दौरान मोहम्मद कैफ, रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह ने स्पष्ट संकेत दिए कि धोनी अब अगले सीजन में शायद ही नजर आएं।
मैनेजमेंट के पाले में गेंद दूसरी ओर, CSK के हेड कोच ने गेंद मैनेजमेंट के पाले में डाल दी है। उनका कहना है कि धोनी के भविष्य को लेकर फैसला CSK मैनेजमेंट ही करेगी। फिलहाल, पूरी दुनिया इस बात का जवाब ढूंढ रही है कि क्या थाला का पीली जर्सी में यह आखिरी अध्याय था, या धोनी के मन में अभी भी क्रिकेट बाकी है?
Look at the CSK support staff’s priceless reaction when MS Dhoni said, “You throw it, you throw it,” after he asked Mahi to throw the CSK jersey into the crowd during Dhoni’s farewell.
— Sonu (@Cricket_live247) May 19, 2026
After hearing that, his smile and reaction were absolutely priceless. A lifetime moment for… pic.twitter.com/8r9InTj9Mm
क्या चेपॉक पर आखिरी बार नजर आए थाला ? धोनी के लैप ऑफ ऑनर ने फैंस को किया भावुक
ऋषभ पंत पर गिरा BCCI का गाज, टेस्ट की कप्तानी से हटे, वनडे टीम से हुए बाहर
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के सेट पर आलिया-शरवरी की एंट्री! वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
ग्रेटर नोएडा: शादी के 14 महीने बाद दीपिका की संदेहास्पद मौत, मरने से 3 घंटे पहले क्या हुई थी बात?
अशोक नगर थाना अग्निकांड: मालखाना जलकर राख, देरी से पहुंची दमकल पर बरसे विधायक
बस्तर अब नक्सल मुक्त: बंदूकों के साये से बाहर आया छत्तीसगढ़, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
मिनाब के मलबे में दफन मासूमियत: अमेरिकी मिसाइल हमले की खौफनाक दास्तान
धोनी का लैप ऑफ ऑनर : चेपॉक में नम हुईं आंखें, साक्षी का रिएक्शन देख फैंस हुए भावुक
आधी रात को कब्र खोदकर पालतू कुत्ते को बाहर लाए थे शाहरुख खान, सामने आया भावुक कर देने वाला किस्सा
सॉल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी की विवादित फुटबॉल मूर्ति, खेल मंत्री ने बताया बेतुकी