नई दिल्ली: चुनाव संपन्न होते ही आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों का हवाला देते हुए, 15 मई की सुबह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3.00 से ₹3.60 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी के दाम भी ₹2 प्रति किलो बढ़ गए हैं।
इस बढ़ोतरी ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनता पर हंटर चलाना बताया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय उन्हें लूटा। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, चुनाव खत्म, वसूली शुरू।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर साइकिल चलाते हुए एक स्केच शेयर किया। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। पीएम कह रहे हैं कि पेट्रोल कम खर्च करें, तो अगर आगे बढ़ना है तो साइकिल ही एकमात्र विकल्प है।
दूसरी ओर, सत्ता पक्ष ने वैश्विक संकट का बचाव किया है। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के बावजूद पीएम मोदी ने देश को बड़े संकट से बचाया है। उन्होंने तर्क दिया कि केवल नाममात्र की बढ़ोतरी की गई है ताकि नागरिकों पर ज्यादा बोझ न पड़े।
इस बीच, आम जनता में मिश्रित प्रतिक्रिया है। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि वे इस बढ़ोतरी के लिए पहले से ही मानसिक रूप से तैयार थे। एक उपभोक्ता ने माना कि वैश्विक हालात को देखते हुए ₹3 की बढ़ोतरी राहत की बात है, जबकि अन्य का मानना है कि इस कठिन समय में सरकार के इस कदम का समर्थन करना ही समझदारी है।
दिल्ली में पेट्रोल अब ₹97.77 (₹3.14 की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 (₹3.11 की वृद्धि) प्रति लीटर हो गया है। वहीं, सीएनजी की नई दर ₹79.09 प्रति किलोग्राम तय की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब देशभर के राज्यों में कीमतों में अंतर को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। pic.twitter.com/FDDpykbGrr
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026
वेब सीरीज में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर FIR दर्ज
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर RJD का तंज: 5 रुपये और बढ़ा दो, लेकिन काजू की रोटी खाना मत छोड़ना
टॉयलेट में छिपा था काल: फ्लश करते ही बाहर निकला किंग कोबरा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
वैश्विक मंच पर भारत का उदय: पीएम मोदी की 5 देशों की महत्वपूर्ण मैराथन यात्रा आज से शुरू
IPL 2026: मुंबई की जीत ने बिगाड़ा पंजाब का गणित, प्लेऑफ की जंग में मचा कोहराम
तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
दुनिया भर में तेल के दाम बेतहाशा बढ़े, फिर भी भारत में असर सबसे कम: भाजपा
NEET परीक्षा में धांधली पर सरकार सख्त: धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, पूरी जिम्मेदारी हमारी
H-1B वीजा विवाद: अमेरिकी सीनेटर का वीजा मंदिर पर तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
छत्तीसगढ़: सट्टेबाज के साथ फोटो पर मची सियासी घमासान, ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना