पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए एक तीखा पोस्टर जारी किया है, जिसमें महंगे ईंधन के बहाने सरकार के अमृतकाल पर सवाल उठाए गए हैं।
पिस्ता, बादाम का अचार भी खाएं मोदी जी RJD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, चाहे तो रेट और 5 रुपये बढ़ा दो मोदी जी, लेकिन आप काजू की रोटी के साथ पिस्ता, बादाम और छुहारे का अचार भी खाओ। 5 राज्यों में चुनाव प्रचार कर-कर के आप वैसे भी थक गए होंगे।
पार्टी का आरोप है कि देश पर चाहे आर्थिक संकट आए या वैश्विक ऊर्जा विपदा, भाजपा नेताओं की शान-ओ-शौकत और खान-पान में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
ED-CBI का खर्चा भी तो आप ही को निकालना है RJD ने अपने हमले को और धार देते हुए सरकारी एजेंसियों पर भी निशाना साधा। पोस्ट में कहा गया कि ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे भ्रष्ट अधिकारियों का खर्चा और उनके रिटायरमेंट के बाद की स्कीम का बोझ भी जनता को ही उठाना है। व्यंग्य में लिखा गया, आपसे ही तो पूरा देश है, देश तो बाद में आया।
मनोज झा ने सरकार की संवेदनाओं पर उठाए सवाल ईंधन मूल्य वृद्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि इस सरकार को लोकसंवेदनाओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा, यह सरकार चुनाव से डरती है, इसलिए ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम आदमी की कमर तोड़ रही है। इसका सीधा असर कई क्षेत्रों पर पड़ेगा।
अमृतकाल या विषैला काल ? RJD ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 गाड़ियों के काफिले और आयातित मशरूम की सब्जी जैसी बातों का जिक्र कर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का तर्क है कि अगर इन खर्चों और मोदी सरकार के अमृतकाल में कोई कमी आई, तो क्या यह काल विषैला नहीं हो जाएगा?
फिलहाल, इस बढ़े हुए दामों ने न केवल आम जनता की जेब पर असर डाला है, बल्कि विपक्ष को सरकार को घेरने का एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी दे दिया है।
*चाहे देश पर आर्थिक संकट आए या वैश्विक ऊर्जा विपदा, मोदी जी, एवं समस्त भाजपाइयों, उनके मंत्री - संतरी तथा नागपुरी संतरों की शान, पहनान और खान - पान में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 15, 2026
काजू की रोटी और आयातित मशरूम की सब्ज़ी जारी रहे!
सम्राट चौधरी के 100 गाड़ियों के काफिले वाला… pic.twitter.com/30di4RRMuB
जुगाड़ का सुपरपावर : टेबल फैन से तीन कमरों तक पहुंचाई हवा, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
क्या पेट्रोल-डीजल और गैस की राशनिंग होगी? सरकार ने अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम
अंधेरी में काल बनकर बरपा बस हादसा : 4 बेस्ट बसों की भीषण टक्कर में कंडक्टर की दर्दनाक मौत
मैं खेलने के लिए बेताब हूं... - लगातार पांचवीं हार के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक
IPL 2024: पंजाब किंग्स का प्लेऑफ सपना धुंधला, मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में छीनी जीत
नीट पेपर लीक: 12वीं में फेल होने वाला छात्र बन रहा था डॉक्टर, बायोलॉजी में मिले थे सिर्फ 20 नंबर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल: आम आदमी की जेब पर महंगाई का जोरदार प्रहार
राज बावा का हवा में चमत्कार : खराब फॉर्म की आलोचना का दिया ऐसा जवाब
उत्तर भारत में कुदरत का कहर: यूपी में 117 मौतें, दिल्ली में थमी रफ्तार; जानें तबाही की पूरी कहानी
BRICS 2026: ग्लोबल साउथ की नई ताकत बनेगा यह संगठन , जयशंकर ने बताई भविष्य की रणनीति