पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। हाल ही में रिलीज हुई एक वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला? योगराज सिंह की वेब सीरीज लुक्खे का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वे अपने किरदार वालिया साहब के जरिए महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कानूनी कार्रवाई और धाराएं इस मामले को लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने योगराज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 की धारा 62A के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने दी कड़ी प्रतिक्रिया अधिवक्ता उज्ज्वल भासिन ने इस मामले की शिकायत एसएसपी चंडीगढ़ से की थी। भासिन का कहना है कि योगराज सिंह ने इतनी गंदी भाषा का प्रयोग किया है, जिसे शब्दों में दोहराना भी मुश्किल है। उन्होंने मांग की है कि न केवल योगराज सिंह, बल्कि इस सीरीज के निर्माता और निर्देशकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
महिला आयोग की एंट्री वीडियो के वायरल होने और आलोचनाओं के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की गहन जांच करने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जांच जारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही योगराज सिंह के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की प्रक्रिया जारी है। अभी तक योगराज सिंह या वेब सीरीज की टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
#WATCH | Mohali, Punjab | On former cricketer and actor Yograj Singh s dialogue in web-series Lukkhe , Advocate Ujjval Bhasin says, I have submitted a complaint to SSP Chandigarh against Yograj Singh, father of Yuvraj Singh... A video of his is circulating online in which he… pic.twitter.com/SB87JNft5Z
— ANI (@ANI) May 13, 2026
बीजिंग में ट्रंप की शाही दावत : रोस्ट डक और लॉबस्टर सूप का लिया स्वाद, जानें स्टेट डिनर का पूरा मेन्यू
IPL 2026: पंजाब की हार के बाद प्रीति जिंटा और रिकी पोंटिंग की गंभीर चर्चा, वायरल हुई तस्वीर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंडिया-ए में चयन, संजीव गोयनका हुए भावुक, बोले – इतनी कम उम्र में ये सफर अद्भुत है
चुनाव खत्म, लूट शुरू: पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 तक बढ़े, विपक्ष का जोरदार हमला
वीजा मंदिर पर अमेरिकी सीनेटर का विवादित बयान, भारतीयों को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया
अब बालकनी में कबूतरों का नहीं चलेगा कब्जा , AI और पानी की पिचकारी से शख्स ने निकाला अनोखा तोड़
क्या पेट्रोल-डीजल और गैस की राशनिंग होगी? सरकार ने अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम
जीत के बाद भी MI पर गिरी गाज: कीरोन पोलार्ड पर लगा भारी जुर्माना, अंपायर से उलझना पड़ा महंगा
‘बिना गोली चलाए ईरान को रोका था’, ओबामा ने ट्रंप को याद दिलाई 2015 की परमाणु डील
सब्जी लेने निकला था पति, प्रेमिका के कमरे में पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा; वायरल हुआ वीडियो