छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों तस्वीरों की जंग छिड़ी हुई है। रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को घेरने में जुट गए हैं। इस पूरे विवाद के केंद्र में सट्टेबाजी का आरोपी करण चौधरी है।
रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात कृष्ण प्राइड टावर के एक फ्लैट में दबिश देकर आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन और अहम दस्तावेज बरामद किए। इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड करण चौधरी बताया जा रहा है, जिसकी रसूखदार नेताओं के साथ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोपी करण चौधरी की वित्त मंत्री ओपी चौधरी और मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें साझा कर हमला बोला। बघेल ने तीखा तंज कसते हुए इसे भाजपा की सत्ता, भाजपा का सट्टा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सट्टा गिरोह का सदस्य मंत्री का बेहद खास है और उसकी पहुंच मुख्यमंत्री तक है। उन्होंने तंज कसा कि अब सट्टा और हवाला के इस खेल में जब खिलाड़ी पकड़ा गया है, तो कप्तान का वित्त (पैसा) कौन संभालेगा?
जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति करार दिया। उन्होंने आरोपी करण चौधरी की तस्वीरें पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ साझा कीं। ओपी चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि फोटो में सिंहदेव और आरोपी की नजदीकी ऐसी दिख रही है जैसे वह उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा हो।
ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल से सवाल किया कि क्या वे अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे जो भाजपा पर लगा रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी सरकार और कांग्रेस सरकार के बीच का फर्क साफ है; एक अपराधियों को संरक्षण देती थी, दूसरी उन पर कार्रवाई कर रही है।
तस्वीरों के जरिए एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल, रायगढ़ सट्टा कांड की जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने छत्तीसगढ़ में चुनावी रंजिश को एक बार फिर चरम पर पहुंचा दिया है। अब देखना होगा कि जांच की आंच कहां तक पहुँचती है और आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर क्या नया मोड़ लेता है।
*भूपेश बघेल जी!
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 14, 2026
कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है । आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है।
मैं उसी… pic.twitter.com/HjjIsCVvg1
Redmi Turbo 5 का इंडिया में धमाका: 7560mAh बैटरी और सुपर कूलिंग के साथ होगा लॉन्च
राहुल गांधी की यूरोपीय डिप्लोमेसी : 27 देशों के दूतों से की अहम बैठक, किन मुद्दों पर बनी सहमति?
NEET री-एग्जाम: अब 15 मिनट ज्यादा मिलेगा वक्त, नहीं देनी होगी कोई फीस; जानें क्या बदलेगा
चुनाव खत्म, लूट शुरू: पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 तक बढ़े, विपक्ष का जोरदार हमला
केरल का अगला कैप्टन कौन? राहुल गांधी और वेणुगोपाल के बीच की उस गुप्त मीटिंग का सच
ट्रेन के टॉयलेट में आग का तांडव : सीट से निकलते अंगारे देख यात्रियों के उड़े होश
ताइवान पर चीन की दो टूक चेतावनी: ट्रंप-जिनपिंग शिखर वार्ता में गरमाया माहौल
गम के माहौल में अखिलेश का भावुक अंदाज: भतीजी के साथ वायरल हुआ वीडियो, जिसने जीत लिया सबका दिल
एच-1बी वीजा पर अमेरिकी सीनेटर का विवादित बयान: हैदराबाद के वीजा मंदिर पर साधा निशाना
कानून हम तय करेंगे : वी.डी. सतीशन के मुख्यमंत्री बनते ही मुस्लिम लीग के नारों से केरल की राजनीति में भूचाल