अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट ने एच-1बी (H1B) वीजा कार्यक्रम को लेकर एक बेहद तीखा और विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने मौजूदा अमेरिकी वीजा प्रणाली को वीजा कार्टेल करार देते हुए इसे अमेरिकी कामगारों के लिए नुकसानदेह बताया है।
वीजा मंदिर का मजाक अपने सोशल मीडिया पोस्ट में श्मिट ने हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर की तस्वीर साझा की। उन्होंने मंदिर को वीजा मंदिर कहकर संबोधित किया और आरोप लगाया कि यहाँ हजारों लोग अमेरिकी वर्क वीजा पाने के लिए प्रार्थना करते हैं और अपने पासपोर्ट को आशीर्वाद दिलवाते हैं। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को अमेरिकी वीजा प्रणाली का उपहास उड़ाने वाला बताया।
टेक कंपनियों पर गंभीर आरोप सीनेटर का दावा है कि बड़ी टेक कंपनियां सस्ते विदेशी श्रमिकों को प्राथमिकता देकर अमेरिकी नागरिकों के हितों को दरकिनार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी छात्र करदाताओं के पैसे से मदद पाकर वर्क परमिट हासिल करते हैं और बाद में एच-1बी वीजा व ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं। श्मिट के अनुसार, यह धांधली से भरी व्यवस्था है।
मिडिल क्लास की नौकरियों पर खतरा? श्मिट का कहना है कि एच-1बी और एल-1 जैसे वीजा प्रोग्राम अमेरिका के मध्यम वर्ग को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में एआई (AI) ट्रेनिंग पर अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं, जिससे अमेरिकी स्थानीय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब नौकरियों में योग्यता से अधिक पक्षपात हावी है।
भारतीयों की चिंता बढ़ी आंकड़ों पर गौर करें तो एच-1बी वीजा मंजूरियों में 70 से 80 फीसदी हिस्सा अकेले भारत का है, जबकि चीन का योगदान मात्र 12 फीसदी के करीब है। सीनेटर के इस बयान के बाद अमेरिका में काम कर रहे या वहां जाने की तैयारी कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स में भारी चिंता देखी जा रही है। श्मिट का यह कड़ा रुख भविष्य में वीजा नीतियों में बड़े बदलावों का संकेत हो सकता है।
The Visa Cartel has its own “Visa Temple” in Hyderabad, which sees thousands of Indians circling altars and getting passports blessed for U.S. work visas.
— Senator Eric Schmitt (@SenEricSchmitt) May 13, 2026
American workers shouldn’t have to compete against a system this gamed. pic.twitter.com/k7wSlECTJ6
मजाक का ऐसा करारा जवाब: अर्शदीप सिंह की छेड़खानी का तिलक वर्मा ने बल्ले से लिया बदला
अब कंप्यूटर पर होगी NEET की परीक्षा: पेपर लीक के बीच शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
राइस बाउल ऑर्डर किया, मिला सिर्फ आलू का कटोरा : बेंगलुरु के शख्स का अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट हुआ वायरल
भोजशाला का फैसला आज: धार में हाई अलर्ट, मंदिर बनाम मस्जिद विवाद पर टिकीं नजरें
किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का धाकड़ लुक लीक, विलेन के अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी का सामना: वकीलों के बीच लगे चोर-चोर के नारे, भड़कीं टीएमसी सुप्रीमो
क्या पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं? समझें पूरा गणित
45 साल बाद टूटी ट्रंप की भीष्म प्रतिज्ञा : चीन में शी जिनपिंग के सम्मान में छलकाए जाम
केरल के अगले सीएम वीडी सतीशन: शशि थरूर ने दी बधाई, कहा- यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं