केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के दस दिन बाद कांग्रेस ने अपने विधायक दल के नेता (CLP) का ऐलान कर दिया है। वीडी सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है, जिसके साथ ही उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है।
इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर का बयान चर्चा में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में शशि थरूर का नाम भी काफी समय से चर्चाओं में था।
थरूर ने की सतीशन की सराहना शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए वीडी सतीशन को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, वीडी सतीशन को कांग्रेस विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होने पर हार्दिक बधाई। यह उनकी दृढ़ता, संकल्प और पार्टी के प्रति वर्षों की समर्पित सेवा का फल है।
थरूर ने आगे कहा कि उन्होंने सतीशन के साथ चुनाव प्रचार भी किया था और वह उनकी इस नियुक्ति से बेहद प्रसन्न हैं।
यूडीएफ की एकजुटता ही हमारी ताकत मुख्यमंत्री पद के रेस में नाम होने के बावजूद, थरूर ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया, सतीशन को सत्ता तक पहुंचाने वाला जनादेश किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह पूरी यूडीएफ (UDF) टीम का जनादेश है।
थरूर ने जोर देकर कहा कि केरल की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना अब कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता की जिम्मेदारी है। उनके अनुसार, गठबंधन की असली ताकत उसकी विविधता में है।
जनता के भरोसे को निभाने की चुनौती शशि थरूर ने अपने संदेश में भविष्य की राह भी दिखाई। उन्होंने लिखा कि केरल की जनता ने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, उसे एक जिम्मेदारी के रूप में लिया जाना चाहिए।
थरूर ने कहा, आइए, हम सभी मिलकर एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील केरल के निर्माण के लिए सहयोग करें। राज्य के सकारात्मक परिवर्तन के लिए काम करना ही जनता के भरोसे का सही सम्मान होगा।
Heartiest congratulations to Shri @VDSatheesan ji on being named leader of the Congress Legislature Party and Chief Minister-designate of Kerala — a richly deserved recognition of his tenacity, conviction, and years of dedicated service to our party and people. I campaigned… pic.twitter.com/W4wdlOIAum
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 14, 2026
नीट यूजी में बड़े बदलाव: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम और अगले साल से ऑनलाइन परीक्षा का ऐलान
तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
महंगाई मैन बनाम साइकिल: ईंधन के दाम बढ़ने पर सियासी घमासान
IPL 2026: तिलक वर्मा की तूफानी पारी के आगे पस्त हुआ पंजाब, मुंबई ने धर्मशाला में दर्ज की यादगार जीत
# फर्जी ट्रैफिक चालान से खाली हो रहे बैंक खाते, ICICI बैंक ने जारी किया अलर्ट
तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
बारात में घोड़ी पर नागिन का तांडव: दूल्हे को छोड़ दोस्त करने लगा ऐसा डांस, वीडियो देख लोग बोले- नागमणि चाहिए क्या?
IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या छोड़ रहे हैं मुंबई इंडियंस? शार्दुल ठाकुर ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान
ब्रिक्स महासम्मेलन: दिल्ली में पीएम मोदी की वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठक, भू-राजनीतिक तनाव पर मंथन
IPL 2026: मैदान पर दादागिरी पड़ी भारी, अंपायर से उलझने पर मुंबई इंडियंस के दिग्गज पर लगा तगड़ा जुर्माना