नई दिल्ली: अगर आपके मोबाइल फोन पर ट्रैफिक चालान को लेकर कोई SMS आया है, तो सतर्क हो जाएं। साइबर ठगों ने अब लोगों को लूटने के लिए फेक ट्रैफिक चालान का नया जाल बिछाया है। इस स्कैम में लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं।
साइबर अपराधी आपके फोन पर एक मैसेज भेजते हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान पेंडिंग है। संदेश में एक लिंक भी होता है।
ठग अक्सर चालान की रकम बहुत कम रखते हैं ताकि किसी को शक न हो। लोग कानूनी कार्रवाई के डर से घबराकर तुरंत उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही आपसे कार्ड डिटेल्स, CVV और OTP मांगा जाता है, और जानकारी भरते ही आपका अकाउंट खाली हो जाता है।
प्रमुख बैंक ICICI ने अपने ग्राहकों को इस खतरे के प्रति सचेत किया है। बैंक का कहना है कि असली चालान हमेशा सरकारी पोर्टल के जरिए ही भेजे जाते हैं। बैंक ने साफ किया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से:
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ठग आपकी घबराहट का फायदा उठाते हैं। सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
यदि आपके साथ साइबर धोखाधड़ी हो चुकी है, तो समय बर्बाद न करें। तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और Cyber Crime Portal पर अपनी शिकायत दर्ज करें। जितनी जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे, आपके पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। इसके अलावा, संदिग्ध मैसेज की रिपोर्ट आप संचार साथी पोर्टल पर भी कर सकते हैं।
#तकनीक #CyberSafety #TrafficChallan #Alert
Received an unexpected traffic challan? Check again!
— ICICI Bank (@ICICIBank) May 13, 2026
Scammers are now sending fake traffic challan messages to trick you into making hasty decisions.
Always check the sender and verify any challans through official government portals.
Never click on unknown links sent to you… pic.twitter.com/rUauLNMpjZ
ट्रंप के चीन दौरे पर सुरक्षाकर्मियों की दबंगई , अमेरिकी एजेंटों से हुई तीखी बहस
कबूतरों से हैं परेशान? इंजीनियर ने बनाया AI बाउंसर , अब बालकनी में नहीं टिक पाएगा एक भी परिंदा!
महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: अखिलेश यादव बोले- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प
पंजाब किंग्स की आंधी थमी: क्या प्रीति जिंटा और रिकी पोंटिंग के बीच हुई तीखी बहस?
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो याद आई महाभारत , सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी
IPL 2026 के बीच अस्पताल पहुंचे राशिद खान और मोहम्मद नबी, पूर्व साथी की हालत देख हुए भावुक
क्या वाकई हवा में उड़े थे नन्हे मियां? वायरल वीडियो और रहस्यमयी उड़ान का पूरा सच
केरल का अगला कैप्टन कौन? राहुल गांधी और वेणुगोपाल के बीच की उस गुप्त मीटिंग का सच
पाकिस्तान से बातचीत पर RSS और फारूक अब्दुल्ला आमने-सामने, पुरानी यादों पर तंज