पटना: गुरुवार की शाम बिहार के छह जिलों में अचानक सन्नाटा पसर गया। शाम 7 बजते ही सायरन की गूंज के साथ पूरे इलाकों की बिजली काट दी गई, जिससे पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार अंधेरे में डूब गए। यह अंधेरा कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का हिस्सा था।
15 मिनट का वॉॉर जोन अभ्यास शाम 7 बजे शुरू हुआ यह ब्लैकआउट ठीक 15 मिनट बाद यानी 7:15 बजे खत्म हुआ। इस दौरान घरों की लाइटें बंद रहीं, सड़कें सुनसान हो गईं और ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। गृह मंत्रालय और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर आयोजित इस ड्रिल का मकसद हवाई हमलों या युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों को परखना था।
कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना ने पटना कंट्रोल रूम से पूरे ऑपरेशन की कमान संभाली। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के संपर्क में रहे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया गया कि विभिन्न एजेंसियां विषम परिस्थितियों में तालमेल बिठाकर काम कर सकें।
प्रमुख स्थानों पर हुआ सिमुलेशन प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले इलाकों को विशेष रूप से ड्रिल के लिए चुना। पटना में बांकीपुर बस स्टैंड से लेकर IGIMS परिसर तक एक्सरसाइज की गई। वहीं, पूर्णिया के रंगभूमि मैदान, अररिया के नगर परिषद क्षेत्रों और किशनगंज के गांधी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और राहत व्यवस्था का जायजा लिया।
आम जनता का मिला भरपूर सहयोग इस मॉक ड्रिल को लेकर स्थानीय लोगों में भी जागरूकता दिखी। कई नागरिकों ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया। लोगों का कहना है कि युद्ध या आपदा के समय लाइट बंद रखने और सुरक्षित स्थानों पर छिपने के नियमों की जानकारी होना आम जनता के लिए बहुत जरूरी है। इस ड्रिल ने प्रशासन को यह समझने का मौका दिया कि वास्तविक संकट के समय वे कितनी तत्परता से लोगों को सुरक्षित कर सकते हैं।
*बिहार: राजधानी पटना में महावीर मंदिर के बाहर 15 मिनट के लिए अंधेरा#blackout #patna pic.twitter.com/jKpRUqez4w
— Purushottam (@purushottamtv) May 14, 2026
सलाखों के पीछे का सच: हैदराबाद में खुला Feel the Jail म्यूजियम, अब आम लोग जी सकेंगे कैदी की जिंदगी
दुनिया भर में तेल के दाम बेतहाशा बढ़े, फिर भी भारत में असर सबसे कम: भाजपा
क्या पेट्रोल-डीजल और गैस की राशनिंग होगी? सरकार ने अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम
महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी
रूस की गारंटी, UAE का साथ: क्या भारत ने ऊर्जा संकट से निपटने का अभेद्य कवच तैयार कर लिया है?
दिल्ली में जेब पर भारी महंगाई: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम भी बढ़े
धर्मशाला में MI की शानदार जीत, रोहित ने खुद का ही उड़ाया मज़ाक!
IPL के चार जांबाजों का जलवा: पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों का टीम इंडिया में धमाका, 39 गेंदों में शतक जड़ने वाला धुरंधर भी शामिल
यूएई पहुंचे पीएम मोदी: दूसरे घर में भव्य स्वागत, रणनीतिक साझेदारी को मिली नई रफ्तार
वैभव सूर्यवंशी बनाने की सनक: क्या सफलता पाने के लिए बचपन को टॉर्चर करना जरूरी है?