प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी महत्वपूर्ण पांच देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंच गए हैं। अबू धाबी हवाई अड्डे पर उतरते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें राजकीय सम्मान के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अपने दूसरे घर में आपका स्वागत है अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। यूएई के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, आप अपने दूसरे घर में आए हैं।
पीएम मोदी ने कहा- ये सम्मान गर्व की बात राष्ट्रपति के इस आत्मीय स्वागत पर आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, आपके हार्दिक स्वागत के लिए मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे लिए यह भावना बहुत मायने रखती है कि मैं अपने दूसरे घर में हूं। उन्होंने बताया कि जब वे यूएई आ रहे थे, तब वहां के वायुसेना के जेट विमानों ने उनके विमान को सुरक्षा प्रदान की, जो भारत के लिए गर्व का विषय है।
वैश्विक चुनौतियों और सुरक्षा पर चर्चा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मध्य पूर्व के मौजूदा हालात और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में जारी तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और कठिन समय में वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए यूएई सरकार को धन्यवाद दिया।
मानवीय संवेदनाओं का दिखा मेल बातचीत के दौरान मानवीय संवेदनाएं भी छाई रहीं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारत में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार जताया। पीएम ने कहा कि फोन पर बातचीत तो होती रहती है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुलाकात के लिए वह लंबे समय से उत्सुक थे।
महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर मुहर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में भारत और यूएई ने कई अहम समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। व्यापार, निवेश, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में हुए ये समझौते आने वाले समय में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत और ठोस बनाने का काम करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi being accorded a guard of honour, as he lands in Abu Dhabi, UAE, on the first leg of his 5-nation visit.
— ANI (@ANI) May 15, 2026
(Video Source: DD) pic.twitter.com/WQbb3SkgD1
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर अखिलेश यादव का तंज: आगे बढ़ना है तो साइकिल ही एकमात्र विकल्प
चलती ट्रेन के बाथरूम से निकल रहीं चिंगारियां, वीडियो देख लोगों के उड़े होश!
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो याद आई महाभारत , सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी
केरल का अगला कैप्टन कौन? राहुल गांधी और वेणुगोपाल के बीच की उस गुप्त मीटिंग का सच
IPL 2026: मुंबई की जीत ने बिगाड़ा पंजाब का गणित, प्लेऑफ की जंग में मचा कोहराम
राहुल गांधी की यूरोपीय डिप्लोमेसी : 27 देशों के दूतों से की अहम बैठक, किन मुद्दों पर बनी सहमति?
# फर्जी ट्रैफिक चालान से खाली हो रहे बैंक खाते, ICICI बैंक ने जारी किया अलर्ट
# आंधी का कहर: देखते ही देखते वैगनआर पर गिरा विशाल पेड़, लाइव वीडियो देख दहल जाएंगे आप
अमेरिका के पतन पर शी जिनपिंग के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला पलटवार
यूएई में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: F-16 जेट्स ने दी एस्कॉर्ट, राष्ट्रपति नाहयान ने गले लगकर किया अभिवादन