अंतरराष्ट्रीय राजनीति में शब्दों के बाण अक्सर हथियारों से ज्यादा चुभते हैं। दशकों तक अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस को अपमानित करने के लिए एक जुमले का इस्तेमाल किया— पेट्रोल पंप विथ न्यूक्लियर वेपन्स । उनका दावा था कि रूस के पास तकनीक या नवाचार (Innovation) नहीं है, वह केवल जमीन से तेल और गैस निकालकर अपनी अर्थव्यवस्था चलाता है। लेकिन अब पहिया घूम चुका है।
कूटनीतिक मामलों के जानकार सुशांत सरीन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका की स्थिति भी बदल गई है। इसे अमेरिका: पेट्रोल पंप विथ ग्रोसरी स्टोर्स एंड न्यूक्लियर वेपन्स के रूप में देखा जा रहा है। यानी, अब अमेरिका भी दुनिया को तेल, बीफ और बीन्स बेचने वाला देश बनकर रह गया है।
1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस भारी आर्थिक बदहाली से जूझ रहा था। उस समय रूस की पूरी अर्थव्यवस्था केवल तेल, गैस और पुराने हथियारों पर टिकी थी। जब 2000 के दशक में व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूस ने खुद को खड़ा किया, तो भी पश्चिमी अर्थशास्त्रियों ने इसे वन-ट्रिक इकॉनमी करार दिया। उनका तर्क था कि मॉस्को के पास एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट या सिलिकॉन वैली जैसा कुछ नहीं है, वह सिर्फ ऊर्जा के दम पर अपनी राजनीति चमका रहा है।
पश्चिमी देशों के लिए रूस को नीचा दिखाना जरूरी था क्योंकि ऊर्जा ही रूस का सबसे बड़ा कूटनीतिक हथियार थी। जर्मनी जैसे देश रूसी गैस पर निर्भर थे, जिससे पुतिन यूरोप की राजनीति को प्रभावित करते थे। अमेरिका और यूरोप हमेशा रूस को यह बताने की कोशिश करते थे कि उसकी ताकत वास्तविक नहीं, बल्कि संयोगवश मिली हुई है।
दुनिया के समीकरण बदले। 2010 के बाद अमेरिका में शेल ऑयल क्रांति आई, और वह दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में शामिल हो गया। यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप ने रूसी ऊर्जा से दूरी बनाई, तो अमेरिका ने वहां अपनी LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की सप्लाई बढ़ा दी।
आज स्थिति यह है कि अमेरिका की कंपनियां ऊर्जा से लेकर कृषि उत्पादों (बीफ, बीन्स) के निर्यात में जुटी हैं। जो अमेरिका कभी स्वयं के नवाचार और बैंकिंग पावर के लिए जाना जाता था, वह अब वैश्विक बाजार में एक कमोडिटी एक्सपोर्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। यही कारण है कि आज दुनिया का यह ताना अमेरिका पर ही सटीक बैठ रहा है।
Americans used to deride Russia as a petrol pump with nuclear weapons. Now they themselves are becoming a petrol pump with a grocery store (all they seem interested in selling to the world is beef and beans) and nuclear weapons. pic.twitter.com/9MZ59dWo4v
— sushant sareen (@sushantsareen) May 14, 2026
केरल का नया मुख्यमंत्री तय: रेस में सबसे आगे थे वेणुगोपाल, फिर कैसे पलटी बाजी?
8th Pay Commission से पहले CGHS में बड़ा बदलाव: अब माता-पिता या सास-ससुर में से चुनना होगा सिर्फ एक
जेल जाने के लिए जुर्म नहीं, बस 2000 रुपये की फीस; हैदराबाद में लोग खुद को करवा रहे बंद
रसोई का बजट बढ़ा: अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ ₹2 महंगा, जानें नई कीमतें
बाबा भोलेनाथ की कसम: BJP विधायक का विवादित ऐलान, कहा- मुसलमानों का एक भी काम नहीं करूंगा
परीक्षा का दबाव या व्यवस्था की नाकामी? सिद्धार्थ हेगड़े आत्महत्या मामले में केजरीवाल की सरकार से तीखी सवाल
स्टंप माइक में कैद हुआ विराट कोहली का बड़ा बयान: अब भारत के लिए नहीं खेलना, हर गेंद पर लगेगा शॉट
किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का बैडऐस लुक लीक, विलेन के अवतार ने बढ़ाई हलचल
सिर्फ 1 रन पर विराट का तूफानी जश्न, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर छा गया कोहली का ये अंदाज?
जेल की हवा खानी है? तो 2000 रुपये खर्च करें और काटें 24 घंटे की सजा!